scriptमहापौर दायित्व पूरा नहीं कर पा रही हैं, कठपुतली बनकर कर रहीं काम, इस्तीफा देकर जनता को मुक्ति दें | Kavita Pandey, Congress, made serious allegations to Meyer rewa | Patrika News

महापौर दायित्व पूरा नहीं कर पा रही हैं, कठपुतली बनकर कर रहीं काम, इस्तीफा देकर जनता को मुक्ति दें

locationरीवाPublished: Oct 22, 2019 12:03:04 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पाण्डेय ने लगाए गंभीर आरोप

rewa

Kavita Pandey, Congress, made serious allegations to Meyer rewa ,Kavita Pandey, Congress, made serious allegations to Meyer rewa ,,,Kavita Pandey, Congress, made serious allegations to Meyer rewa


रीवा। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पाण्डेय ने महापौर ममता गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूरे पांच वर्ष तक महापौर ने अपने दायित्वों का पालन नहीं किया।

संगठन और पार्टी विधायक के कहने के अनुसार कार्य करती रहीं। जिसकी वजह से शहर के विकास की रफ्तार रुकी हुई है। मोहल्लों में सफाई, कचरा कलेक्शन, पानी सप्लाई, सड़क, नालियों के निर्माण का कार्य पूरी तरह से ठप है। लोग शिकायतें लेकर भटक रहे हैं। इसी बीच महापौर अनिश्चकालीन अवकाश लेकर मुंबई चली गईं। वह महापौर के दायित्व का पालन नहीं करना चाह रही हैं तो इस्तीफा देकर रीवा शहर की जनता को मुक्ति दें। अब तक की सबसे कमजोर महापौर के रूप में वह रही हैं।
कई दशकों से रीवा नगर निगम में भाजपा का ही मेयर चुना जा रहा है, मनमानी रूप से इन्होंने शहर का विकास किया। मूलभूत सुविधाओं के लिए शहरवासी परेशान हो रहे हैं। हर बार झूठे आश्वासन देकर वोट भाजपा हासिल करती रही है। कविता पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं और रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला द्वारा महापौर पर दबाव बनाया जा रहा है।
इसके पहले वह उनके निर्देशों पर कार्य करती रही हैं। अब उनकी इच्छा नहीं है फिर भी दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि करीब दो महीने के बाद महापौर छुट्टी मनाने के बाद रीवा लौटी हैं, वह ज्वाइनिंग नहीं करना चाह रही थी लेकिन उन्हें फिर से भाजपा नेताओं ने ज्वाइन कराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर शहर के लोगों के पास जाएगी।
————————
प्रदेश सरकार की अनदेखी से व्यवस्था पर सवाल
रीवा। रीवा में राष्ट्रीय सांस्कृतिक समारोह आयोजित किए जाने पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि यह कार्यक्रम केवल भाजपा का होकर रह गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ, रीवा के प्रभारी मंत्री आदि की फोटो तक नहीं लगाई। केवल भाजपा के लोगों को बुलाया गया। जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की गई। इसी की वजह से कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लाप रहा है। उन्होंने आरोप भी लगाया है कि करोड़ों रुपए का घपला एक एजेंसी के माध्यम से इसमें हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो