जिले में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान बेवकास्टिंग के जरिए किसानों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्प के तहत 2022 तक किसानों की आय को दुगुना का हर संभव सहायता दी जाएगी। किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ देने के लिए विशेष पैकेज बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री की पहल पर किसानों के लिए नए कानून बनाए जा रहे हैं। इनसे किसानों को अभूतपूर्व लाभ होगा। नए कानून बनने के बाद भी कृषि उपज मंडियां कार्य करती रहेंगी। किसान अपनी उपज मण्डी, व्यापारी अथवा किसी संस्था को बेचने के लिए स्वतंत्र होगा।
किसान सम्मान निधि से हर साल किसानों को तीन किश्तों में 6 हजार रुपए मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से किसानों को दो किश्तों में चार हजार रुपए दी जाएगी। हर साल 10 हजार रुपए की किसान सम्मान निधि मिलेगी। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अब मछली पालक तथा पशु पालक किसानों को भी दिया जा रहा है।