script

लोकसभा चुनाव-2019: संसदीय क्षेत्र में 58 हजार नए मतदाता बढ़े 16.66 लाख वोटर चुनेंगे सांसद

locationरीवाPublished: Feb 23, 2019 10:53:13 am

Submitted by:

Rajesh Patel

कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में दी गयी जानकारी, जिले में कुल 1666864 मतदाता, पुरूष 885629 एवं 781222 महिला मतदाता तथा 13 थर्ड जेंडर शामिल

Lok Sabha Elections -2019: 58 thousand new voters increased

Lok Sabha Elections -2019: 58 thousand new voters increased

रीवा. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया। विधानसभा चुनाव के बाद जिले में 58 हजार नए वोटरों की संख्या बढ़ गई। विशेष अभियान के दौरान जनवरी 2019 की स्थिति में नाम जोडऩे के बाद जिले में अब मतदाताओं की संख्या 16.66 लाख से अधिक हो गई है।
राजनीतिक दलों के साथ मंथन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टैंडिग कमेटी की बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की जानकारी दी व अंतिम प्रकाशित सूची उपलब्ध करायी है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सीडी भी प्रदान की गई। इस दौरान बसपा से धिरेन्द्र पटेल, माक्सवार्दी से बृजेश सिंह सेंगर सहित अन्य राजनीति दलों के प्रतिनिधि व आधिकारी मौजूद रहे।
13 थर्ड जेंडर भी बने वोटर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1666864 मतदाता हैं जिसमें 885629 पुरूष एवं 781222 महिला मतदाता तथा 13 थर्ड जेंडर शामिल हैं। सिरमौर में पुरूष 106720 व 92903 महिला सहित कुल 199623 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 106908 पुरूष व 93947 महिला सहित कुल 200855 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 103118 पुरूष, 89202 महिला एवं एक थर्ड जेंडर सहित कुल 192321 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 109372 पुरूष व 96220 महिला सहित कुल 205592 मतदाता हैं।
देवतालाब में 221098 मतदाता

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 117258 पुरूष व 103840 महिला सहित कुल 221098 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 119240 पुरूष, 105362 महिला एवं एक थर्ड जेंडर सहित 224603 मतदाता, विधानसभा क्षेत्र रीवा में 110547 पुरूष, 99532 महिला एवं 11 थर्ड जेंडर सहित कुल 210090 मतदाता तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 112466 पुरूष एवं 1100216 महिला मतदाता सहित कुल 212682 मतदाता हैं।

मतदान केन्द्रों में विशेष कैंप 2 व 3 मार्च को
जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आगामी 2 व 3 मार्च को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। पूर्व में 23 व 24 फरवरी को विशेष कैंप आयोजित किये जाने थे। अपरिहार्य कारणों से कैंप की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि विशेष कैंप में निर्वाचक नामावली में छूटे हुए व्यक्तियों का नाम दर्ज किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो