scriptMp election 2018 ; चुनावी व्यस्तता के बीच जानिए हेल्पलाइन की शिकायतों का हाल | madhya pradesh vidhansbha election 2018, rewa news | Patrika News

Mp election 2018 ; चुनावी व्यस्तता के बीच जानिए हेल्पलाइन की शिकायतों का हाल

locationरीवाPublished: Nov 02, 2018 08:43:42 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– समस्याओं की बढ़ रही संख्या, परेशान लोग दफ्तरों का काट रहे चक्कर
 

rewa

madhya pradesh vidhansbha election 2018, rewa news

रीवा। विधानसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, लगातार वह प्रशिक्षणों एवं अन्य कार्यों में व्यस्त हैं। जिसकी वजह से उनके मूल कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक परेशानी आम लोगों को हो रही है। शिकायतों को सुनने के लिए विभागों में अधिकारी, कर्मचारी मौजूद नहीं रहते। इस वजह से समस्याएं लेकर दफ्तरों के चक्कर लोग लगा रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में रह रहे लोगों को सबसे अधिक परेशानी है। नगर निगम में शिकायतें लेकर हर मोहल्ले से लोग पहुंच रहे हैं, पूर्व में जो अधिकारी, कर्मचारी शिकायतें सुनते वह आवेदन लेने को तैयार नहीं है। वहीं दूसरी ओर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर के वार्डों में पानी, बिजली, सफाई, सड़क, गड्ढे, अतिक्रमण आदि की समस्याओं का अंबार है। शिकायतों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।
बताया जा रहा है कि हेल्पलाइन का नंबर भी अब बड़ी मुश्किल से लग रहा है, जिसकी वजह से पर्याप्त संख्या में शिकायतें भी लोग दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। पडऱा के संतोष मिश्रा ने बताया कि सफाई को लेकर वह निगम कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई सुनने वाला नहीं था, इसके बाद सीएम हेल्प लाइन में भी सूचना दी लेकिन अब तक कोई संपर्क करने नहीं आया है। नेहरू नगर के गुड्डू पटेल ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है।
– नौ सौ के पार पहुंची निगम की शिकायतें
नगरीय क्षेत्र में समस्याओं को लेकर ९२५ से अधिक शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई हैं। जिसमें एल-१ में ६३३, एल २ में १६६, एल ३ में १२३ एवं एल ४ में ०३ शिकायतें लंबित हैं।
– ये है जिलों के शिकायतों की स्थिति
रीवा- ९४७७
सतना- ६५२७
सीधी- ४३२३
सिंगरौली- ३४५६
पन्ना- २७१४

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो