scriptबड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विकास सिंह को हुजूर, फरहीन खान को गुढ़ की जिम्मेदारी | Major administrative reshuffle in MP before LokSabha elections | Patrika News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, विकास सिंह को हुजूर, फरहीन खान को गुढ़ की जिम्मेदारी

locationरीवाPublished: Mar 03, 2019 06:44:22 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है

Case for illegal construction in Rewa

Case for illegal construction in Rewa

रीवा. लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सिंगरौली कलेक्टर सहित १२ आइएएस के तबादले किए हैं। वहीं रीवा कलेक्टर ने शनिवार को अपर कलेक्टर बीके पांडेय को उमरिया के लिए भारमुक्त कर दिया। इसी तरह एसडीएम सिरमौर नीलमणि अग्रिहोत्री और एसडीएम त्योंथर एके सिंह सहित अन्य स्थानांतरित अधिकारियों को भारमुक्त करने के साथ ही डिप्टी कलेक्टरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
डिप्टी कलेक्टर एपी द्विवेदी को गुढ़ से हटाकर सिरमौर-सेमरिया में बतौर एसडीएम पदस्थ किया गया है, जबकि कलेक्टर कार्यालय में काम देख रहीं डिप्टी कलेक्टर फरहीन खान को गुढ़ अनुभाग की जिम्मेदारी दी है। फरहीन खान को बतौर एसडीएम पहली जिम्मेदारी दी गई है। हुजूर एसडीएम बलवीर रमन को भारमुक्त करने के बाद डिप्टी कलेक्टर विकास सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है, इसी तरह त्योंथर एसडीएम एके सिंह को रिलीव कर डिप्टी कलेक्टर केके पाठक को पदस्थ किया गया है, जबकि मऊगंज में संस्कृति जैन के स्थानांतरण के बाद तहसीलदार को प्रभार सौंपा है। राजस्व विभाग में अब तक किए गए स्थानांतरण में सभी कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
सिंगरौली जिला कलेक्टर का तबादला
वहीं सिंगरौली जिला कलेक्टर अनुराग चौधरी का तबादला हो गया है। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मप्र ऊर्जा विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के आइएएस अधिकारी कटनी कलेक्टर वीएस चौधरी कोलसानी को सिंगरौली कलेक्टर बनाया गया है। वहीं विदिशा जिला पंचायत के सीइओ डॉ पंकज जैन को कटनी जिला कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले तक प्रमुख सचिव मनु श्रीवास्तव के पास मप्र ऊर्जा विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार था।
सीएसपी शिवेन्द्र सिंह की वापसी, डीपी सिंह यथावत रहेंगे डभौरा एसडीओपी

पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से शनिवार को जारी स्थानांतरण सूची में रीवा में सीएसपी रहे शिवेन्द्र सिंह बघेल की एक बार फिर वापसी हो गई है। उक्त स्थानांतरण सूची में जिले के तीन राजपत्रित अधिकारी प्रभावित हुए है। शिवेन्द्र सिंह बघेल पूर्व में रीवा सीएसपी के रूप में पदस्थ थे जिनका विस चुनाव के पूर्व जिले से बाहर स्थानांतरण हो गया था और उनके स्थान पर धु्रव सिंह चौहान को पदस्थ किया गया था। शनिवार को जारी स्थानांतरण सूची में उनको पुन: रीवा सीएसपी पदस्थ किया गया है जबकि वर्तमान सीएसपी को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। डभौरा एसडीओपी डीपी सिंह का स्थानांतरण शासन ने निरस्त कर उनको यथावत कर दिया है। डभौरा के लिए स्थानांतरित एसडीओपी अमर सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर नियुक्त किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो