script

ऑनलाइन मैपिंग में गड़बड़ी से 12 हजार कसानों परेशान, केन्द्र बदलवाने हर रोज सैकड़ो आवेदन

locationरीवाPublished: Nov 27, 2020 09:04:13 am

Submitted by:

Rajesh Patel

जिले में समर्थन मूल्य पर धान तौल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी से किसान बेहाल, जिला प्रशासन को गुमराह कर रहे जिम्मेदार अधिकारी

 support price

support price

रीवा. जिले में समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की मैपिंग में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। कलेक्ट्रेट में खाद्य नियंत्रक कार्यालय के बाबुओं और केन्द्रों के कंप्यूटर आपरेटरों की साठगांठ के चलते अब तक 12 हजार से अधिक किसानों की मैपिंग में सुधार किया गया है। बड़ी संख्या में सुधार किए जाने के बाद भी कंट्रोलरूम से लेकर अफसरों की टेबल पर हर रोज केन्द्र बदलवाने के लिए 100 आवेदन आ रहे हैं।
बाबुओं ने किसानों की मनमानी से परेशान
समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र बढ़ाए जाने के चलते बाबुओं ने किसानों की मैपिंग में गड़बड़ी की गई है। अनियमितता के सुधार के लिए हर रोज किसान केन्द्र बदलवाने के लिए जद्दो जहद कर रहे हैं। त्योथर, नईगढ़ी, गंगेव, मनगवां क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या अलग-अलग गांवों से पहुंचे सैकड़ो किसान परेशान हैं। खैरहन समिति के राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने आवेदन देकर अधिकारियों को जानकारी दी कि मैपिंग दूसरे केन्द्र पर कर दी गई है। जिससे धान की तौल कराने में दिक्कत हो रही है। केन्द्र बदलने के लिए आवेदन दिया है।
जिला प्रशासन को गुमराह कर रहे जिम्मेदार
समीक्षा मीटिंग के दौरान कलेक्टर के पूछने पर अधिकारी गोलमोल जवाब दे रहे हैं। जवाब में बताते हैं कि किसानों का केन्द्र 10 किमी के भीतर है। इसके बावजूद तौल करने के बजाए केन्द्र बदलवाने के लिए आ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह कि सरकार किसानों की सहूलियत के लिए केन्द्र बढ़ाया है। बावजूद इसके किसानों को सहूलियत देने के बजाए अपनी नाकामी को छिपाया जा रहा है। मैपिंग में किसान मनमानी कर रहे हैं। जबकि किसान के घर के निकट केन्द्र बना है तो बीस किमी दूर तौल के लिए मैपिंग कर दी गई। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए जिम्मेदार कलेक्टर को गुमराह कर रहे हैं।
1.71 लाख क्विंटल से अधिक धान की हो चुकी तौल, 38 फीसदी परिवहन
जिले में अब तक खरीद केन्द्रों पर 6310 से अधिक किसान उपज की तौल कर चुके हैं। उपज की तौल करने के बाद भी अभी किसानों के खाते में समर्थन मूल्य नहीं पहुंचा है। विभागों से जिला प्रशासन को भेजी गई जानकारी के अनुसार अब तक 1.17 लाख क्विंटल से तौल हो चुकी है। केन्द्रों पर तौल होने के बाद अभी तक महज 38 फीसदी ही परिवहन हो सका है। तमाम प्रयास के बाद भी अभी तक वेयर हाउस में धान जमा नहीं हो सकी है। जिससे किसानों का भुगतान लटका हुआ है।
रायपुर कर्चुलियान समेत केन्द्रों पर 500 क्विंटल धान रिजेक्ट
जिले में 118 केन्द्रों पर तौल चालू हो गई है। रायपुर कर्चुलियान समेत कई केन्द्रों पर सैकड़ो क्विंटल धान रिजेक्ट कर हो गया है। रायपुर कर्चुलियान में 250 क्विंटल धान रिजेक्ट किया गया है। इसी तरह अन्य केन्द्रों पर भी धान रिजेक्ट हुआ है। केन्द्रों पर मनमानी तौल के चलते 500 क्विंटल से अधिक धान रिजेक्ट कर दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो