scriptविधायक ने जिला प्रशासन को सौंपे 40 हजार मास्क, एक लाख मास्क का संकल्प | MLA handed over 40 thousand masks, one lakh masks to district administ | Patrika News

विधायक ने जिला प्रशासन को सौंपे 40 हजार मास्क, एक लाख मास्क का संकल्प

locationरीवाPublished: Aug 09, 2020 01:39:29 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

एक जिंदगी अनेक अभियान के तहत भाजपा विधायक के आह्वान पर आगे आए व्यापारी संगठन, कलेक्टर ने कहा व्यापारी व संगठन जब मदद के लिए आगे आते हैं तभी समाज समृद्ध होता हैैं

MLA handed over 40 thousand masks, one lakh masks to district administ

MLA handed over 40 thousand masks, one lakh masks to district administ

रीवा. मास्क एक जिंदगी अनेक अभियान के तहत शनिवार को विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने जिला प्रशासन को 40 हजार मास्क उपलब्ध कराया है। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर इलैयाराजा टी और नगर निगम आयुक्त मृणाल मीणा को संयुक्त रूप से मास्क प्रदान किए। उन्होंने कहा कि माई रीवा माई प्राइड, व्यापारी संगठन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरतमंद तक मास्क पहुंचाने के अभियान के अन्तर्गत एक लाख मास्क प्रदान करने का संकल्प लिया गया। विधायक ने व्यापारियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को रीवा में 21 दिन तक लगातार भोजन वितरण करने के लिए व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों को सहयोग करने का आहवान किया था।
50 हजार व्यक्तियों ने की वित्तीय सहायता
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में जब समाज का जुड़ाव हो जाता है तो वह कार्यक्रम सफल होता है। उन्होंने कहा कि विधायक की अपील पर कोरोना से बचाव के लिए व्यापारी संगठनों द्वारा प्रदान किए गए मास्क आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को वितरित करने के लिए सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर 50 हजार व्यक्तियों को चिकित्सकीय सहायता और सूखा राशन वितरित किया गया है।
15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
नगर निगम कमिश्नर मृणाल मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्र में मास्क पहनना अनिवार्य करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मास्क एक जिंदगी अनेक जागरूकता अभियान 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम को अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा अब तक 15 हजार मास्क प्रदान किए गए हैं। नगर निगम द्वारा सिरमौर चौराहा एवं मृगनैयनी के पास दो काउंटर स्थापित कर मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किया जा रहा है। अब अभियान को व्यापक रूप देते हुए दो काउंटर और स्थापित किए जाएंगे।

ये रहे मौजूद इस मौके पर विवेक दुबे, कमल सचदेव, अनिल बुधवानी, एमके यूनिफार्म, विभू सूरी, धर्मपाल गंगवानी, माँ ग्रुप, मोहित, अमित सोनी, शंकर कृष्णानी, महादेव पैकर, अमृतबेला परिवार, सुनील हरयानी, गोपाल पुरी, डीके गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, महेश ठारवानी, मनोज दुबे, शशांक दीक्षित सहित व्यापारी एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो