scriptपूर्व मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष स्थान | MLA Rajendra Shukla released first issue of Raghuvansham Panchang | Patrika News

पूर्व मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष स्थान

locationरीवाPublished: Jan 19, 2021 02:49:10 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-रीवा विधायक ने रघुवंशम पंचांग के प्रथम अंक का विमोचन किया

विधायक रीवा, राजेंद्र शुक्ला

विधायक रीवा, राजेंद्र शुक्ला

रीवा. प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में गुढ़ चैराहा स्थित सिंधु भवन में रघुवंशम पंचांग के प्रथम अंक का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घुवंशम पंचांग में स्थानीय जानकारियों को समाहित किया गया है। इसके माध्यम से लोग आने वाले त्यौहारों के बारे में भी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में विभिन्न प्रकार की उपलब्धियों एवं कमियों को समाचार-पत्र, पत्रिकाओं तथा पंचांगों में माध्यम से दर्शाया जाता रहा है। इससे पत्रकारिता का महत्व बढ़ जाता है। लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष स्थान है।
विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के साथ-साथ पत्रिकारिता का होना भी आवश्यक है, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जब भी समाचार पत्रों में किसी सामाजिक हित के विषय को प्रकाशित किया जाता है और उसमें जो भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने योग्य सामग्री होती है तब उसे संबंधितों को निर्देशित किया जाता है। उन्होंने पंचांग के प्रधान संपादक को पंचाग के प्रथम अंक के विमोचन पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि पंचांग हमेशा समाज के नये विषयों को प्रकाशित करेगा। शुक्ल ने कहा कि अच्छी नियत से किया गया कार्य हमेशा प्रतिष्ठा दिलाता है।
सतना विधायक सिद्घार्थ कुशवाहा ने पंचांग के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर समाचार-पत्र, पत्रिका तथा पंचांग हमेशा कुछ न कुछ नई जानकारी प्रदान करता है। इस पंचांग में क्षेत्रीय विषयों को शामिल किया गया है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय से जुड़े विषय तो सभी पंचांगों में प्रकाशित होते हैं लेकिन इस पंचांग द्वारा क्षेत्रीय विषयों को शामिल कर एक अनूठा कार्य किया गया है। समारोह में स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रधान संपादक डॉ. राजकिशोर कुशवाहा ने रघुवंशम पंचांग की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर सरदार प्रहलाद सिंह, हुकूमत राय होतवानी, सुभाष श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, मनीष चांदवानी, नागेंद्र कुमार सोनी, रितेश सिंह, निर्मल कुमार पटेल, शिवरतन नामदेव, धीरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार कुशवाहा, राजीव सिंह बघेल, दयाराम कोष्टा, लेखराज मोटवानी, अखिलेश कुशवाहा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन डॉ. विष्णुदेव कुशवाहा ने किया जबकि हरि प्रकाश सिंह ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो