गुढ़ विधानसभा की सड़कें बदहाल हैं। पिछले पांच साल में सड़क और बिजली को लेकर कई बार लोगों ने आंदोलन किया। यहां विश्व का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगा लेकिन क्षेत्र के लोगों खास लाभ नहीं मिला। घरों में बिजली की समस्या भी बरकरार है।
लोगों की बेबाक राय
शंकरगुप्ता, व्यापारी : यहां सड़कों की हालत बहुत खराब है। सरकार ने सड़क बनाने के लिए पैसा दिया, लेकिन इसके बाद भी काम प्रांरभ नहीं हुआ। जो सड़कें बनी वो भी वह कुछ महीनों के बाद ही बदहाल हो गई हैं।
बसंत कुमार शर्मा, समाजेसवी : क्षेत्र में विटरनरी औषधालय की आवश्यकता है। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज नहीं होने से लड़कियों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
पंचराज सिंह, समाजसेवी : यहां बिजली की समस्या बनी रहती है। एक सब स्टेशन सेंटर की बनाया गया, लेकिन आए दिन फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। जले हुए ट्रांसफार्मर भी नहीं बदले जा रहे हंै।
रामनारायण शुक्ला, किसान : सबसे बड़ी समस्या सहकारी समिति का गोदाम नहीं होने से खाद लेने शहर या फिर २० किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। भंडारण की भी कोई व्यवस्था नहीं है।