scriptलॉकडाउन के चलते बेसहारा हुए परिवारों को मिलेगा पांच किलो खाद्यान्न, यहां जानिए कौन हैं इसके पात्र | Municipal Corporation started distributing needy, food slips in rewa | Patrika News

लॉकडाउन के चलते बेसहारा हुए परिवारों को मिलेगा पांच किलो खाद्यान्न, यहां जानिए कौन हैं इसके पात्र

locationरीवाPublished: Apr 10, 2020 02:34:30 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

– नगर निगम ने 2456 हितग्राहियों का सर्वे कर बताया जरूरतमंद, खाद्यान्न पर्ची बांटने का कार्य प्रारंभ

rewa

Municipal Corporation started distributing needy, food slips beneficiaries.


रीवा। लॉकडाउन की वजह से फंसे श्रमिक एवं अन्य बेसहारा परिवारों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें पांच-पांच किलो के पैकेट बांटे जाएंगे। शासन से आए निर्देश के बाद रीवा शहर में रहने वाले ऐसे परिवारों का सर्वे नगर निगम की ओर से किया गया है। जिसमें २४५६ हितग्राही ऐसे पाए गए हैं, जिनके पास नगर निगम का राशनकार्ड नहीं है और न ही वह किसी तरह की योजनाओं का लाभ पा रहे हैं। इनमें से कइयों को भोजन का वितरण प्रशासन के सहयोग से कराया जा रहा है। सरकार ने राशनकार्ड धारियों के लिए तीन महीने के खाद्यान्न वितरण का निर्देश पहले ही जारी किया था, साथ ही उन परिवारों के लिए भी नि:शुल्क राशन वितरण का निर्देश आया है जो लॉकडाउन के चलते शहर में फंसे हुए हैं। ऐसे परिवारों को तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलो चावल का पैकट वितरित किया जाएगा। निगम ने सर्वे कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी है, जिस पर खाद्यान्न का आवंटन भी हो गया है।
– खाद्यान्न पर्चियां बांटने का कार्य शुरू
नगर निगम ने कर्मचारियों और वालेंटियर के सहयोग से बेसहारा हुए परिवारों तक पांच किलो खाद्यान्न की पर्ची बांटने का कार्य प्रारंभ किया है। इन हितग्राहियों को आसपास के राशन दुकानों में खाद्यान्न का वितरण दस अप्रेल से प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया गया है कि अभी सभी परिवारों तक पर्चियां नहीं पहुंची हैं, एक-दो दिन में सभी तक पहुंचाई जाएंगी। ये पर्ची लेकर आने वालों को ही राशन दिया जाएगा।
– रेडक्रास के वितरण से भी छूट गए कई परिवार
प्रशासन के अलावा समाजसेवियों द्वारा दिए गए खाद्यान्न के पैकेट रेडक्रास की देखरेख में वितरित कराए जा रहे हैं। जिसमें बड़ी संख्या में परिवारों को करीब २१ दिन के लिए खाद्यान्न दिया गया है। इसमें से भी कई परिवार छूट गए थे। ऐसे परिवारों को अब पांच-पांच किलो खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। साथ ही इन चिन्हित लोगों को दोपहर में भोजन भी सेंट्रल किचन के जरिए वितरित किया जा रहा है। कई सामाजिक संगठन भी भोजन के पैकेट पहुंचा रहे हैं।


दिहाड़ी श्रमिक एवं अन्य परिवार जिनका राशनकार्ड नहीं बना है, उन्हें भी खाद्यान्न वितरित करने का निर्देश मिला है। इसका आवंटन भी हो गया है। पर्चियां वितरित की जा रही हैं, इन्हें खाद्यान्न राशन दुकानों से मिलेगा।
हेमंत त्रिपाठी, नोडल अधिकारी खाद्यान्न वितरण नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो