script

कंटेनमेंट एरिया में घर-घर जाकर लोगों से पूछी जरूरतें और बाजार से उपलब्ध कराई सामग्री

locationरीवाPublished: May 05, 2020 06:34:57 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

कोरोना पॉजिटिव मिलने से कालोनी किया गया है सील, आधा दर्जन कर्मचारियों की गली के अनुसार लगाई गई ड्यूटी

needs of people going door to door container area, materials provided

needs of people going door to door container area, materials provided

रीवा. शहर के कंटेनमेंट जोन इंदिरानगर में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए नगर निगम ने घर-घर कर्मचारी भेजे। सुबह पहले कर्मचारियों ने लोगों से मिलकर उनकी जरूरत से जुड़ी सामग्री का आर्डर लिया, इसके बाद उनके घर तक किराना, दूध, फल, सब्जी आदि की होम डिलेवरी कराई। कुछ दिन पहले तक कंटेनमेंट में प्रशासन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं में कमी के चलते लोग परेशान हो रहे थे। लगातार शिकायतें भी आई थी। इस पर प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया और लोगों के घर तक कर्मचारी भेजे गए हैं। बताया गया है कि कंटेनमेंट में गलियों के हिसाब से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरा एरिया सील
इस टीम पर निगरानी रखने के लिए राजस्व निरीक्षक नीलेश चतुर्वेदी, सिटी मिशन मैनेजर कृष्ण पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कर्मचारी सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक सेवाएं देंगे। टीम में सर्वेश दुबे को शिवम इंटरप्राइजेज से इंदिरानगर तक, एलजी शोरूम वाली गली, दिवाकर रावत को बंगाल मिष्ठान भंडार और हरिओम ड्रेसेस वाली गली, उपेन्द्र मिश्रा को सिंहल नर्सिंगहोम वाली गली, आयुष पाण्डेय को गोप मिष्ठान भंडार के बगलवाली गली में ड्यूटी पर लगाया गया है। सोमवार को करीब सैकड़ा घरों में होमडिलेवरी की गई है। जिसमें किराना, दूध एवं फल-सब्जी शामिल हैं। इसमें ५२ लोगों के यहां सब्जी, दस फल, २५ दूध और १६ घरों में किराना पहुंचाया गया। कंटेनमेंट जोन में हर व्यक्ति को मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।
आवारा मवेशियों को कालोनी से हटाया
कंटेनमेंट एरिया में आवारा मवेशी बड़ी संया में फंसे हुए थे। इन्हें बाहर करने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम पहुंची थी। साथ ही कोलोनी की सड़कों की सफाई के लिए पीपीई किट वाले सफाई कर्मचारियों को भेजा गया। सेनिटाइज करने का कार्य कई दिनों से लगातार चल रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो