script

महिलाओं को पोषण आहार की दी जानकारी

locationरीवाPublished: Sep 20, 2019 05:17:14 pm

Submitted by:

Anil kumar

महिलाओं को पोषण आहार की दी जानकारी

 Nutrition workshop

Nutrition workshop

रीवा/त्योंथर. जनपद पंचायत त्योंथर सभागर में पोषण माह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना त्योंथर अंजना सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि महेश यादव रहे। परियोजना अधिकारी द्वारा पोषण माह एवं उसके लाभ के विषय में विस्तार से बताया गया। वहीं यादव द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित गतिविधियों और उसे लाभ के विषय में बताया गया।
बनाए गए स्थानीय व्यंजन
इस दौरान पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय ब्यंजन एवं टीएचआर के व्यंजन बनाये गये थे। समस्त अतिथियों द्वारा पोषण प्रदर्शिनी एवं व्यंजनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पश्चात नवाचार पोषण प्रदर्शिनी को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। सिसमें प्रथम पुरस्कार सीमा गुप्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र चाकघाट, द्वितीय सुनीता मांझी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंन्द्र पडरी अडार टोला को एवं तृतीय पुरस्कार नाजिया खान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंन्द्र त्योंथर वार्ड-3 को मीठे चावन का जदौ बनाये जाने पर दिया गया। प्रस्तुत प्रदर्शिनी की सराहना अतिथियों द्वारा भी की गई। कार्यक्रम में तहसीलदार त्योंथर जीतेन्द्र तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत त्योंथर, शिक्षा विभाग के गजेन्द्र उपाध्याय, जनपद सदस्य रंजना सिंह, जगजीवन लाल उपस्थित रहे। संचालन पर्यवेक्षक सुषमा शर्मा द्वारा किया गया।
कुपोषण से बचने के बताए उपाय
गंगेव. महिला बाल विकास के गंगेव परियोजना अंतर्गत पोषण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं किशोरी बालिकाओं को कुपोषण एवं आयरन संबंधी जानकारियां बताई गई। किशोरियों एवं बलिकाओं को कुपोषण दूर करने के उपाय भी बताए गए। सभा के दौरान अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली किशोरी व बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। जिसमें नेहा वर्मा, लवली साकेत, सीमा साकेत, आरती रावत एवं आकांक्षा सिंह को उपहार भी दिया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजेश सिंह, परियोजना अधिकारी सुधा त्रिपाठी, जनपद सदस्य मिथिलेश सिंह, रामजी सोनी, डॉ. प्रदीप पटेल, राजेंद्र पांडे, प्राचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पर्यवेक्षक माला शर्मा, निर्मला मिश्रा, सावित्री सिंह, रमाशंकर पांडे, संजय शुक्ला, पुष्पराज सिंह, सुरेश सेन, बिहारीलाल सहित आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।
यहां भी पोषण सभा
जवा. जनपद सभागार जवा में बृहद जनपद स्तरीय पोषण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम, डायरिया से बचाव, बच्चों में कुपोषण को दूर करने, स्वच्छता, शौचालय का प्रयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल सहाय श्रीवास्तव जनपद सीइओ जवा रहे। वहीं पंचायत इंस्पेक्टर राजेश्वरी पाण्डेय, बीएमओ डॉ. एनके पाण्डेय, एपीओ नागेंद्र सिंह, पंकज पयासी, राम नरेश यादव, सुधीर तिवारी, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी मालती पांडे, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुदीप सिंह सहित आदि उपस्थित रहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो