ट्रैक्टर हटाकर घायल को निकाला
घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर घायल चालक को बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर में उसका सीना दब गया था जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ते समय ट्रैक्टर पलटा था।

कचरा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत
रीवा. रविवार की सुबह कचरा वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रिया तिवारी पिता उमाकांत 20 निवासी मकरवट थाना चोरहटा रविवार की सुबह कोचिंग पढऩे के लिए सिरमौर चौराहा आई थी। वह अपने चाचा विष्णु तिवारी के साथ बाइक में सवार होकर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी कॉलेज चौराहे के समीप पहुंची तभी नगर निगम के कचरा उठाने वाले वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिरी
टक्कर लगते ही युवती सड़क पर गिर गई। इस दौरान कचरा वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचाार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।हादसे में युवती के चाचा बाल-बल बच गये। पुलिस नेे चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।