scriptपोषण आहार सभी घरों में उपलब्ध, बस इसे परखने की जरूरत: तिवारी | Organization of nutrition | Patrika News

पोषण आहार सभी घरों में उपलब्ध, बस इसे परखने की जरूरत: तिवारी

locationरीवाPublished: Sep 19, 2019 05:09:42 pm

Submitted by:

Anil kumar

पोषण आहार सभी घरों में उपलब्ध, बस इसे परखने की जरूरत: तिवारी स्वास्थ्य शिविर के साथ लगाई पोषण आहार प्रदर्शनी

Organization of nutrition

Organization of nutrition

रीवा/सेमरिया. महिला बाल विकास विभाग परियोजना सिरमौर-2 सेमरिया अंतर्गत नगर परिषद प्रांगण में संभागीय संयुक्त संचालक महिला बाल विकास विभाग ऊषा सिंह सोलंकी के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी पूर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में पोषण सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक केपी त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि अजय शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कायक्रम का शुभारंभ किया गया।
आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
कार्यक्रम में पोषण आहार से संबंधित लघुनाटिका सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात पूर्णिमा सिंह द्वारा पोषण माह के संबंध में प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक त्रिपाठी ने कहा कि पोषण आहार सभी घरों में उपलब्ध है बस उसे परखने की आवश्यकता है। त्रिपाठी ने पोषण संकल्प पत्र का उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं विशिष्ट अतिथि अजय शुक्ला ने कहा जनप्रतिनिधियों से भी पोषण विषय पर घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के लिए अपील की। कार्यक्रम में ऊषा सिंह सोलंकी ने भी पोषण विषय पर जानकारी प्रदान की। रिटायर्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी मधु सिंह ने पोषण गीत के माध्यम से अपनी बात रखी।
विविध व्यंजनों का लगाया स्टॉल
इस दौरान विभिन्न ब्यंजनों का स्टॉल भी आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा लगाया गया। मुख्य अतिथि त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि शुक्ला सहित अतिथियों ने पोषण ब्यंजनों की जानकारी प्राप्त कर उनका सेवन भी किया गया। इस दौरान राजीव अवस्थी, पुरुषोत्तम शर्मा, अंबिका प्रसाद पांडे मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जयराम अग्निहोत्री सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन सुपरवाइजर आंचल अग्रवाल ने किया। सुपरवाइजर प्रार्थना द्विवेदी एवं सेक्टर सुपरवाइजर कुसुम तिवारी का विशेष योगदान रहा।
बड़ीहर्दी में महिलाओं को पोषण आहार की दी गई जानकारी
बड़ीहर्दी. आंगनबाड़ी केंद्र-1 बड़ीहर्दी में पोषण माह के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शीला देवी सिंह रहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र द्विवेदी ने ने किया एवं विश्ष्टि अतिथि के रूप में लक्ष्मी सोनी, रामकली गुप्ता, ममता सिंह उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि ने कहा कि सही पोषण से ही आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त होगी इसलिए पोषण का सभी को ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में स्वयंसेवक अभिषेक अवधिया एवं अंशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं बैकुंठपुर ग्रामीण सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्र तेदुन-2 में कार्यकर्ता समिता सिंह एवं सहायिका सीता सेन द्वारा मंगल दिवस के अवसर पर बाल चौपाल का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं एवं किशोरियों को पोषण आहार एवं साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो