scriptदीपोत्सव में जमीं पर उतरे सितारे | organizing cultural program on diwali | Patrika News

दीपोत्सव में जमीं पर उतरे सितारे

locationरीवाPublished: Nov 09, 2018 01:48:09 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लूटी वाहवाही

organizing cultural program on diwali

organizing cultural program on diwali

रीवा. हिन्दू उत्सव समिति ने कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में दीपोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केके परौहा रहे। अध्यक्षता डॉ. सीबी शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शांतिधाम संचालिका बीके निर्मला बहन एवं ज्ञानवती अवस्थी उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. परौहा ने अच्छी प्रस्तुति के लिए कलाकारों की प्रशंसा की। कहा कि कलाकारों ने ऐसा नृत्य प्रस्तुत किया मानों जमीं पे सितारे उतर आए होंं।

कहा कि सार्वजनिक दीपोत्सव कार्यक्रम अनूठेपन के लिए जाना जाता है। अध्यक्षता कर रहे डॉ. शुक्ला ने कलाकरों को उत्कृष्ट मंच प्रदान करने एवं कला संस्कृति के संबर्धन के लिए धर्मपरिवार की प्रशंसा की।

संरक्षक नारायण डिगवानी, संयोजक संजय तिवारी, सह संयोजक सुमित मॉजवानी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महासचिव सुरेश विश्नोई ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सर्राफ एवं आभार प्रदर्शन सुनील अग्रवाल ने किया।

निर्णायक मंडल में प्रवीर दुबे और जावेद खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया।

इन्हें मिला पुस्कार
– एकल नृत्य में 27 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें प्रथम स्थान भूमिका कदम ने प्राप्त किया। जान्हवी द्वितीय, ज्योति तृतीय एवं भावना को विशेष पुरस्कार दिया गया।

– समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम ओम सांई राम, द्वितीय रायल कृष ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर बादल एंड बादल ग्रुप रहा। ब्रहा्राकुमारी आश्रम को विशेष पुरस्कार दिया गया।

– रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में 9 प्रतिभागियों ने पार्टिसिपेट किया। जिसमें काजल ठाकुर प्रथम, दीपिका नामदेव द्वितीय, हर्षिता नामदेव तृतीय स्थान पर रही। आशीष दाहियों को विशेष पुरस्कार मिला।

– रंगोली जूनियर वर्ग में प्रथम मुस्कान सोंधिया, द्वितीय आसी ठाकुर एवं तृतीय स्थान पर खुशी सोनी रही। विशेष पुरस्कार सुमन चौरसिया को मिला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो