scriptधान खरीद केन्द्रों में मनमानी वसूली, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं | paddy purchase center in rewa | Patrika News

धान खरीद केन्द्रों में मनमानी वसूली, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

locationरीवाPublished: Dec 05, 2021 11:47:30 am

Submitted by:

Mrigendra Singh

– तौल के नाम पर धान और प्रति क्विंटल रुपए लेने पर कई केन्द्रों में किसानों ने किया विरोध- केन्द्रीय जांच दल के सामने भी आई शिकायतें, सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश

rewa

paddy purchase center in rewa


रीवा। जिले में धान की खरीदी का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान कई जगह से शिकायतों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिसमें कहा गया है कि केन्द्रों में तैनात प्रशासनिक अमला मनमानी रूप से वसूली कर रहा है। जिसको लेकर लगातार शिकायतें किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। यह शिकायत दिल्ली से केन्द्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम के सामने भी कई जगह पर किसानों ने की है। जिसके चलते कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी खरीद केन्द्रों के बाहर इस आशय का सूचना बोर्ड चस्पा किया जाए कि किसानों से किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क या अनाज नहीं लिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि अलग-अलग खरीद केन्द्रों में अलग-अलग तरह से वसूली की जा रही है। कुछ जगह प्रति ४० किलो की तौल में ६०० ग्राम से लेकर एक किलो तक धान अतिरिक्त ली जा रही है। वहीं कुछ जगह तौल में बोरी के हिसाब से तौलाई ली जा रही है कुछ जगह क्विंटल के हिसाब से राशि ली जा रही है। यह छह रुपए से १५ रुपए तक बताई गई है।
लगातार आ रही शिकायतों पर कुछ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर सूचनाएं जारी की हैं कि खरीद केन्द्र आने वाला किसान अपना अनाज कैम्पस में रख देता है, उसके बाद की पूरी जवाबदेही प्रशासन की होती है। तौल के नाम पर शासन की ओर से किसान से किसी तरह की राशि नहीं लेने का प्रावधान किया गया है। इसके बाद भी खरीद केन्द्र प्रभारियों द्वारा मनमानी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो