पहले निजी संस्था के लोग आधार कार्ड का कार्य करते थे। उस समय जन्म तिथि में केवल जन्म का सन ही अंकित किया जाता था किंतु अब बैंकों में जन्म दिनांक एवं जन्म माह साहित पूरा विवरण मांगा जा रहा है, जिसको सुधरवाने में लोग परेशान हैं। क्योंकि आधार कार्ड गलत होने से पेनकार्ड भी नहीं बन पा रहा है। बैंकों में आधार कार्ड खाते से लिंक होना अनिवार्य किया है किंतु कुछ लोगों का आधार कार्ड ही नहीं बना जिसका बना है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
——————–
मेरा आधार कार्ड बना था किंतु बैंक वालों ने जन्म तिथि सुधरवाने के लिए कहा है। लेकिन पोस्टआफिस के कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि मशीन खराब है। जिससे वे परेशान हैं।
रामकली तिवारी निवासी ग्राम बेलरी

————————— मेरी बिटिया चार साल की है , मुझे बच्ची को स्कूल में एडमीशन भी करना है और सुकन्या योजना में बिटिया का खाता भी खुलवाना है। किंतु आधार कार्ड सेमरिया में न बनने के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
आशुतोष पाण्डेय, निवासी वार्ड 10 सेमरिया
आशुतोष पाण्डेय, निवासी वार्ड 10 सेमरिया
————————
पहले बने आधार में 50 प्रतिशत गलत हैं। प्रशासन को कैम्प लगवाकर आधार कार्ड को सुधरवाने चाहिए एवं नए बनवाना चाहिए। पोस्टआफिस के कर्मचारियों का कहना है जो समस्या होती है वरिष्ठ कार्यालय जानकारी भेज दी जाती हैं। इससे काम नहीं चलेगा।
शुभम शुक्ला, निवासी सेमरिया

मुझे आज जानकारी हुई कि सेमरिया उप डाकघर में विगत तीन माह से आधार कार्ड बनाने का कार्य रूका हुआ है। इससे यह प्रदर्शित होता है कि निरीक्षक सही समय में निरीक्षण नहीं करते। यह बात संज्ञान में आई है, अतिशीघ्र आधार कार्ड बनने का कार्य सुचारू रूप से कराया जाएगा।
केके जैन, अधीक्षक डाकघर रीवा