प्रमुख चौराहों पर आए दिन लगता है जाम
नगर के प्रमुख चौराहे पर आए दिन जाम लगा रहता है। नगर में कई विद्यालय संचालित हैं जहां छात्र छात्राओं का पठन पाठन होता है। सभी विद्यालयों में प्राय 2 बजे से 4 बजे के बीच छुट्टी होती है उस समय भीड़ बढ़ जाती है। टमस पुल पर मनचले लड़कों की चहलकदमी रहती है। विशेष रूप से ऐसे समय में निगरानी एवं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की नितांत आवश्यकता है किन्तु थाना प्रभारी से आग्रह के वावजूद भी यह व्यवस्था नही बन पा रही है। थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा है कि नगर के दोनों संवेदनशाील चौराहों पर पुलस की जिम्मेदारी के साथ तैनाती की जाय। इस समय चाकघाट की पुलिस अपने थाने में एवं पुलिस वाहन से राजमार्ग पर ही दिखलायी पड़ती है। नगर में पैदल पुलिस की गस्त एवं संवेदनशील स्थानों पर उनकी उपस्थिति नही दिखती। जिससे अव्यवस्था एवं अपराध बढ़ रहा है। जिस पर नियंत्रण किया जाना चाहिए।