scriptपुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का रंग, डीजे की धुन पर जमकर थिरके | Police ki Holi and Parewah Holi News Rewa Today | Patrika News

पुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का रंग, डीजे की धुन पर जमकर थिरके

locationरीवाPublished: Mar 22, 2019 01:54:05 pm

पुलिस लाइन में दूसरे दिन मना होली का जश्न

Police ki Holi and Parewah Holi News Rewa Today

Police ki Holi and Parewah Holi News Rewa Today

रीवा. होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था करने वाली पुलिस पर दूसरे दिन होली का रंग जमकर चढ़ा। आम लोगों के होली मनाने के अगले दिन शुक्रवार को रीवा पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, आरआई केशव सिंह चौहान सहित पूरे स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली और बॉलीवुड के गीतो और डीजे की धुन पुलिसकर्मियों ने जमकर जश्न मनाया। एडिशनल एसपी सहित तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर डांस किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिसकर्मियों के साथ साथ नए नवेले आरक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहली बार इस तरह के आयोजन में उन्होंने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शांतिपूर्ण त्योहार मनने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने अवकाश भी लिया। हर साल होने वाले इस तरह के आयोजन में सभी पुलिसकर्मी शरीक होते हैं। इसी तरह का आयोजन विंध्य के अन्य शहरों सतना, सीधी और सिंगरौली में भी किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो