scriptदो पक्षों में हुआ ऐसा विवाद, सुलझाने के लिए पहुंची चार थानों की पुलिस | Police of four police stations, resolved dispute, know what was the ma | Patrika News

दो पक्षों में हुआ ऐसा विवाद, सुलझाने के लिए पहुंची चार थानों की पुलिस

locationरीवाPublished: Jun 02, 2019 09:11:12 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

दो पक्षों में हुआ ऐसा विवाद, सुलझाने के लिए पहुंची चार थानों की पुलिस
रहटा में देर रात हुई घटना, दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार

patrika

Police of four police stations, resolved dispute, know what was the ma

दो पक्षों में हुआ ऐसा विवाद, सुलझाने के लिए पहुंची चार थानों की पुलिस

रहटा में देर रात हुई घटना, दर्जन भर आरोपी गिरफ्तार

रीवा। शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद से बवाल मच गया। घटना से उत्पन्न तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने विवाद कर रहे दर्जन भर युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना चोरहटा थाने के समीप की है। चोरहटा थाने के समीप स्थित चाय की दुकान संचालित करने वाला विष्णु साहू से शनिवार की रात समीपस्थ गांव दोही में रहने वाले परिवार का विवाद हुआ था। पीडि़तों ने उसे डांट दिया था।
घर में घुसकर किया हमला
इस बात को लेकर युवक ने अपने दर्जनभर साथियों को बुलवाया और पीडि़त पर हमला कर दिया। युवकों ने घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और एक बुजुर्ग सहित किशोर के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वे घायल हो गये। घटना की जानकारी जैसे ही पीडि़त पक्ष के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग हमलावर युवकों की तलाश में लग गये और आरोपी की युवक की दुकान में पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने आरोपी पक्ष के लोगों की जमकर धुनाई कर गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी घटना की आशंका पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से मचे बवाल को नियंत्रित करने के लिए शहर की सिविल लाइन, सिटी कोतवाली व बिछिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने विवाद करने वाले दर्जन भर युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ बलवा व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ काऊंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं उनको दुबारा विवाद नहीं करने की हिदायत दी गई है।
किशोरी से छेडख़ानी के बाद हुआ था विवाद
दोनों पक्षों के बीच किशोरी से छेडख़ानी को लेकर विवाद हुआ था। पीडि़त के घर की लड़की को अक्सर आरोपी मोबाइल पर फोन करके परेशान करता था और छेडख़ानी करता था। शनिवार को उन्होंने युवक को फोन करने से मना करते हुए डांट दिया जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों को बुलवाकर उन पर हमला कर दिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने हमला करने वाले दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में विष्णु साहू 25 वर्ष, संदीप साहू 18 वर्ष, राहुल कुमार 22 वर्ष, संदीप साहू 24 वर्ष, विपिन साहू 22 वर्ष, राहुल दाहिया 19 वर्ष, विकास साहू 22 वर्ष, राहुल दाहिया 19 वर्ष, विकास साहू 18 वर्ष, संजीव पटेल 18 वर्ष, मोहनीस खान 18 वर्ष, महफूज मंसूरी 18 वर्ष, संदीप कुशवाहा 18 वर्ष, किशन साहू 18 वर्ष शामिल है।
घटना की जांच जारी
दो पक्षों के बीच विवाद हुआ थरा जिस पर काऊंटर मामला दर्ज किया गया है जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। उनके बीच काऊंटर मामला दर्ज किया गया है। उनको विवाद न करने की हिदायत दी गई है।
शिवेन्द्र सिंह, सीएसपी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो