script

जनसंख्या दिवस: कोरोना ने रोकी जनगणना, 10 साल में बढ़ गई 3.50 लाख जनसंख्या

locationरीवाPublished: Jul 11, 2021 10:17:22 am

Submitted by:

Rajesh Patel

नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के अनुसार जिले में वर्ष-2011 में 23.65 लाख आबादी, वर्ष 2021 में अनुमानित जनसंख्या रेकार्ड की गई 27.24 लाख, सबसे अधिक आबादी हुजूर तहसील में 5.62 लाख

World population day special

भ्रम के चलते पुरुष नहीं आ रहे आगे, तीन सालों में जिले का लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ

रीवा. जिले में वर्ष-2021 में जनगणना कार्यक्रम की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गणना ब्लाक बना दिए गए हैं। मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण तक दिया जा चुका। लेकिन, कोरोना ने जनगणना कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय ने जनगणना पर संक्रमण के दौरान आगामी आदेश तक अस्थाई रोक लगा दी है। जिले में वर्ष दस साल के भीतर 3.50 लाख जनसंख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक हुजूर तहसील में 5.62 लाख पहुंच गई है। जबकि मनगवां, त्योथर, जवा समेत छह तहसीलों में जनसंख्या दो लाख के पार हैं। रायपुर कर्चुलियान, नईगढ़ी, सेमरिया समेत चार तहसीलों में दो लाख के नीचे जनसंख्या का रेकार्ड दर्ज किया गया है।
ऐसे समझें जनगणना की गणित
एनपीआर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जिले में वर्ष 2011 में जनसंख्या 23.65 लाख है। गृह मंत्रालय हर पांच साल में एनपीआर को अपडेट कराता है। वर्ष 2015-16 में अपडेशन का कार्य किया गया। चालू वर्ष में जनगणना की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई। तहसील से लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में गणना ब्लाक बनाए बना दिए गए हैं। चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। कोरोना काल के दौरान जनगणना कार्यक्रम पर अस्थाई रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2021 की अनुमानित जनसंख्या की जानकारी शासन को भेजी है।
पिछली जनगणना से बढ़ा दी गई 15 फीसदी जनसंख्या
गृह मंत्रालय के गाइड लाइन पर पिछली जनगणना के आधार पर 14-15 प्रतिशत बढ़ाकर जनसंख्या निकाली गई है। अनुमानित रिपोर्ट के अनुसार जिले जनसंख्या बढकऱ 27.24 हो गई है। दस साल के भीतर 3.50 लाख से अधिक जनसंख्या बढ़ गई। जो अभी नेशनल पापुलेशन रजिस्टर पर दर्ज नहीं की गई है। —-6.50 लाख हेक्टेयर में बसा है रीवा—-जिले 6.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसमें त्योथर 81050.724 हेक्टेयर क्षेत्र फल है।
फैक्ट —फैक्ट फाइल
तहसील———जनसंख्या (वर्ष 2011)——–अनुमानित( वर्ष 2021)
–त्योथर———251883———————290756–
जवा————215071———————251382–
सिरमौर———-196736———————222820–
सेमरिया———-156554———————180163–
मनगवां———-21696———————-246894–
रायपुर कर्चु——-103346———————116706–
गुढ़————–127323——————–145635–
हनुमना———–123379———————291915–
मउगंज———–189711———————218010–
नईगढ़ी———-173041————————197846–
हुजूर———–479663———————-196734–
हुजूर–ग्रामीण —————————–366130
————————————————————
-कुल———–23,65,706—————–27,24,991
——————————————————–
नोट : आंकड़े जनगणना कार्यालय से लिए गए हैं। वर्ष 2011 में हुजूर तहसील एक थी। अब ग्रामीण अलग है। वर्ष 2015-16 में एनपीआर रजिस्टर का अपडेशन हुआ। दस साल बाद वर्ष 2021 में शासन को अनुमानित जनसंख्या औसत 14-15 प्रतिशत बढ़ाकर भेजी गई है।
Population Day
IMAGE CREDIT: patrika

ट्रेंडिंग वीडियो