scriptबड़े नेता लगाते रह गए जोर, कमल नाथ के करीबी को यहां मिल गई कमान | Pradesh Congress President Kamal Nath declared City Congress President | Patrika News

बड़े नेता लगाते रह गए जोर, कमल नाथ के करीबी को यहां मिल गई कमान

locationरीवाPublished: May 24, 2018 03:33:29 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

गुरमीत सिंह मंगू कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बनाए गए, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, आतिशबाजी की और मिठाइयां भी बांटी

rewa

rewa

रीवा। कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक रूप से किए जा रहे फेरबदल के तहत मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को नियुक्त किया गया है। इस पद के लिए पार्टी के कई नेताओं ने इस बार जोर लगा रखा था। सदस्यता अभियान चलाने से लेकर पर्यवेक्षकों के सामने शक्ति प्रदर्शन भी किए गए। पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने इस बार शहर अध्यक्ष बनाए जाने की इच्छा जाहिर की थी।
घोषित सूची में कमलनाथ के करीबी मंगू का नाम सामने आया है। शहर में जनहित के मुद्दों को लेकर लंबे समय से वह सक्रिय रहे हैं और कई बड़े प्रदर्शन भी इनके नेतृत्व में किए गए। हालांकि पार्टी में पदों की घोषणा के दौरान अब तक नेताओं के करीबियों को ही महत्व मिलता रहा है। इस बार कई नए चेहरों को नेतृत्व दिया जा रहा है। शहर अध्यक्ष के नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
शिल्पी प्लाजा परिसर में आतिशबाजी करने के साथ ही मिठाइयां भी बांटी गई। नव नियुक्त अध्यक्ष शहर से बाहर थे, इस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके आगमन पर जश्र का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिल्पी प्लाजा में जश्न मनाने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मुस्ताक खान, कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह, मनीष नामदेव, अनिल मिश्रा, राहुल मिश्रा, अंकित सिंह, केडी सिंह, रावेन्द्र, समुद्रे, वसीम खान, जुबेर खान, बृजेन्द्र गुप्ता, पियूष पांडेय, मंजुल त्रिपाठी, शुभम सिंह चंदेल, लवकुश गुप्ता, पीडी पटेल, विकास द्विवेदी, पंकज, गौरव मिश्रा, अनूप सिंह, सिकंदर सहित अन्य मौजूद रहे।
चुनाव प्रचार समिति में राजमणि
राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल को प्रदेश की चुनाव प्रचार समिति में शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की कई कमेटियों का गठन किया गया है, लेकिन इस बार रीवा से अन्य नेताओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है। राजमणि के अलावा सतना से राजेन्द्र सिंह एवं सईद अहमद और सीधी से इंद्रजीत पटेल को शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो