scriptतालाबों को बचाने के लिए रीवा में बड़े आंदोलन की तैयारी, तैयार हुआ नया मोर्चा | Preparation of big movement in Rewa to save ponds, ready new front | Patrika News

तालाबों को बचाने के लिए रीवा में बड़े आंदोलन की तैयारी, तैयार हुआ नया मोर्चा

locationरीवाPublished: May 26, 2019 09:03:05 pm

Submitted by:

Mrigendra Singh

तालाबों को बचाने बड़े स्तर पर मुहिम छेडऩे की तैयारी- जल, जंगल, जमीन बचाओ मुक्ति मोर्चा ने किया तालाबों का भ्रमण- पचपहरा तालाब का अस्तित्व बचाने ग्रामीणों ने उठाई थी मांग

rewa

Preparation of big movement in Rewa to save ponds, ready new front

रीवा। जिले भर में अस्तित्वहीन होते जा रहे तालाबों को बचाने के लिए नई मुहिम छेडऩे की तैयारी की जा रही है। तालाबों को बचाने के लिए जल, जंगल, जमीन बचाओ मुक्ति मोर्चा का गठन किया गया है। मोर्चा में शामिल लोगों ने कई जगह तालाबों का भ्रमण कर उनका स्वरूप बदले जाने की जानकारी ली है।
गंगेव जनपद के मढ़ी कला गांव में स्थित पचपहरा तालाब को देखने मोर्चा के लोग पहुंचे। गांव के सरपंच राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह करीब आठ एकड़ क्षेत्रफल में यह तालाब है। नेशनल हाइवे का निर्माण करा रही बंसल कंपनी ने आश्वासन दिया था कि तालाब की मिट्टी निकालकर उसका गहरीकरण करेंगे और बाद में घाट और सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी।
स्थानीय निवासी कृपाशंकर तिवारी, संपत कुमार मिश्रा, ददन प्रसाद मिश्रा सहित अन्य ने बताया कि तालाब के नीचे मुरुम मिल गई तो एक हिस्से में करीब 60 फिट तक गहराई करके इसका स्वरूप ही बिगाड़ दिया गया है। इसलिए तालाब में सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएं। ग्रामीणों ने कहा है कि इसकी शिकायत स्थानीय स्तर के अधिकारियों से लेकर शासन के मंत्री और मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मोर्चा के नेता कौशल सिंह, राष्ट्र सेवादल के प्रमुख बृहस्पति सिंह, मीसाबंदी सुभाष श्रीवास्तव, अपनादल के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर बुद्धसेन पटेल, जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह सहित अन्य ने गांव के लोगों के साथ तालाब को बचाने के लिए चर्चा की और कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन
जल, जंगल, जमीन बचाओ मोर्चा की ओर से 27 मई को दोपहर एक बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें मढ़ी गांव के स्थानीय ग्रामीण भी शामिल होंगे। इस दौरान जिले के अन्य तालाबों की स्थितियां भी बताई जाएंगी और मांग की जाएगी कि अभियान चलाकर तालाबों को संरक्षित किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो