रीवा

प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कांग्रेसी गदगद, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न, जानें-प्रतिक्रिया

अबीर-गुलाल उड़ाकर ढोल-नगाड़े पर जमकर थिरके तो पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया

रीवाJan 23, 2019 / 09:38 pm

Manoj singh Chouhan

rewa

रीवा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की आखिरकार राजनीति में बुधवार को एंट्री हो ही गई। उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका की सक्रिय राजनीति के ऐलान की जैसे ही खबर देशभर में तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाने की घोषणा होते ही मध्ययप्रदेश में जगह-जगह कार्यकर्ता जहां अबीर-गुलाल उड़ाकर ढोल-नगाड़े पर जमकर थिरके तो वहीं पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। कांग्रेस कार्यकताओं का कहना है कि प्रियंका के साथ-साथ वेस्ट यूपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कमान मिलने के बाद पार्टी मजबूती से उभरेगी।
फोड़े पटाखे, बांटी मिठाइयां

रीवा शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। कहा है कि अब नई ऊर्जा के साथ पार्टी सामने आएगी। सायं कमिश्नरी के सामने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और कहा कि इस बार लोकसभा के चुनाव में एकतरफा पार्टी जीत हासिल करेगी। प्रदेश कांग्रेस के सचिव संदीप पटेल ने कहा है कि उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्यों में इस बार कांग्रेस पार्टी भाजपा का सफाया करेगी। जश्न मनाने वालों में बिन्द्रा प्रसाद, रुद्रमणि मिश्रा, राजेश मिश्रा, बृजभूषण शुक्ला, गुरुप्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह, मुश्तहाक खान, कुंवर सिंह, अशफाक अहमद, अंजनी द्विवेदी, अमृतलाल मिश्रा, अनिल सिंह, रामजी पटेल, शिवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र पाठक, डीके सिंह, इरफान खान, राकेश पटेल, त्रिगुण सेन, पवन पटेल, दिनेश, रमाकांत पटेल, केशव प्रसाद, रामकृष्ण सोनी, रवीन्द्र सोहगौरा, राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप सिंह परिहार, मनोज सिंह सेंगर, सीएम पटेल, राहुल मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय सहित अन्य कईकार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन्होंने भी जताई प्रसन्नता
राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी में नेताओं को नई जिम्मेदारियां दिए जाने के बाद शहर के अन्य कई नेताओं ने भी प्रसन्नता जाहिर की है। एआइसीसी मेंबर राजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश महासचिव मुजीब खान, जिला कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, शिवप्रसाद प्रधान, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेश मिश्रा बब्बू, केपी सिंह आदि ने कहा है कि ऐतिहासिक निर्णय है। पार्टी कार्यकर्ता अब नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे, आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.