scriptप्रतिभा पर्व : स्कूलें बंद होने पर बच्चों के घर कापियां भेजकर होगा मूल्यांकन | Prtibha Parv 2022, rewa Madhya Pradesh | Patrika News

प्रतिभा पर्व : स्कूलें बंद होने पर बच्चों के घर कापियां भेजकर होगा मूल्यांकन

locationरीवाPublished: Jan 14, 2022 11:33:37 am

Submitted by:

Mrigendra Singh

– 13 से होनी थी शुरुआत लेकिन अब 15 से बच्चों को वितरित की जाएगी पुस्तिकाएं- जब तक स्कूल बंद नहीं होते तब तक रोटेशन आधार पर बुलाए जाएंगे बच्चे


रीवा। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए हर साल आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा पर्व पर इस वर्ष कोरोना संक्रमण खलल डाल सकता है। संक्रमण में वृद्धि रीवा सहित प्रदेश के सभी जिलों में तेजी से हो रही है। ऐसे में प्रतिभा पर्व कार्यक्रम के लिए दोनों तरह के विकल्प दिए गए हैं। यदि सरकार लॉकडाउन लगाने या फिर स्कूलों को बंद करने का निर्णय लेती है, तब भी विपरीत पस्थितियों के बावजूद कैसे छात्रों से उनकी परीक्षा ली जाएगी, इसकी रूपरेखा से जुड़ी गाइडलाइन सरकार ने जारी की है।
वर्तमान की तरह ही यदि आगे भी हालात रहे तो कक्षा पहली से आठवीं तक की प्रतिभा पर्व परीक्षा 50 प्रतिशत यानी कक्षा के आधे विद्यार्थियों के साथ होगी। पहले दिन परीक्षा से चूके 50 प्रतिशत विद्यार्थी दूसरे दिन परीक्षा देंगे। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने यह निर्णय लिया है। जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिभा पर्व का आयोजन होगा। कक्षा तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षा दोपहर 12 से 2.30 बजे तक व 6वीं से 8वीं तक की परीक्षा सुबह 9 से 11.30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों का मूल्यांकन जनवरी में एवं वार्षिक मूल्यांकन मार्च में किया जाएगा। यह मूल्यांकन अर्धवार्षिक परीक्षा के साथ जोड़ा गया है। इस बार मूल्यांकन की निगरानी के लिए अधिकारियों को केन्द्रों तक नहीं भेजा जाएगा।
———
असमंजस की स्थितियां भी
सरकार ने दो तरह से कार्ययोजना अधिकारियों को दी है। पहले कहा गया था कि मूल्यांकन का 60 प्रतिशत हिस्सा परीक्षा केन्द्र में और 40 प्रतिशत घर में छात्रों को हल करना होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते परीक्षा केन्द्र आने वाले बच्चों की संख्या रोटेशन के आधार पर कर दी गई है। वहीं यह भी कहा गया है कि यदि स्कूल बंद होती है तो उनके घरों में ही उत्तर पुस्तिकाएं भेजकर उनका मूल्यांकन कराया जाए। अब जिला शिक्षा शिक्षा केन्द्र के अधिकारी शासन के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। यदि आगे कोई निर्देश नहीं आएगा तो 17 जनवरी को परीक्षा देने के लिए जो छात्र आएंगे उन्हें घर में हल करने वाली उत्तर पुस्तिकाएं भी दी जाएंगी।
——
———–
ऐसे कार्यक्रम निर्धारित किया गया
कक्षा तीन से पांच तक–
15 जनवरी- प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी- सामान्य हिंदी
18 जनवरी- प्रथम भाषा, हिंदी विशिष्ट,
अंग्रेजी,उर्दू, मराठी।
19 जनवरी- द्वितीय भाषा, सामान्य अंग्रेजी।
20 जनवरी- गणित, प्रथम भाषा, विशिष्ट हिंदी,
अंग्रेजी, उर्दू।
21 जनवरी- पर्यावरण अध्ययन, गणित
22 जनवरी- अतिरिक्त विषय, सामान्य उर्दू

कक्षा छह से आठ तक
15 जनवरी- प्रोजेक्ट कार्य के लिए सभी विषयों की बुकलेट बच्चों को देना व पूर्ण कराना।
17 जनवरी- प्रथम भाषा, विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी।
18 जनवरी- गणित, विज्ञान।
19 जनवरी- सामाजिक विज्ञान, द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी।
20 जनवरी- सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि।
21 जनवरी- तृतीय भाषा- सामान्य संस्कृत, उर्दू, मराठी।
22 जनवरी- द्वितीय भाषा-सामान्य अंग्रेजी, अन्य।
24 जनवरी- विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि
———-
कक्षा एक और दो का वर्कबुक से होगा मूल्यांकन
कक्षा एक और दो के लिए मूल्यांकन अलग से नहीं किया जाएगा। कक्षा-1, 2 के बच्चों का मूल्यांकन शालाओं को उपलब्ध कराई गई प्रयास वर्कबुक द्वारा तथा अभ्यास पुस्तिका के अंत में संलग्न आकलन वर्कशीट (विषय-हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) के आधार पर किया जाएगा।
————
1.93 लाख बच्चे होंगे शामिल
रीवा जिले में आयोजित किए जाने वाले प्रतिभा पर्व को लेकर जिला शिक्षा केन्द्र के अमरनाथ सिंह ने जानकारी दी कि जिले में एक लाख 93 हजार 267 छात्र कक्षा एक से लेकर आठ तक में रजिस्टर्ड हैं। जिले की 2803 प्रायमरी और 932 माध्यमिक स्कूलों के छात्रों का मूल्यांकन किया जाना है।
——–

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने प्रतिभा पर्व की गाइडलाइन में कुछ संशोधन किया है। दोनों तरह के विकल्प दिए गए हैं। यदि स्कूलें बंद हो जाती हैं तो छात्रों के घरों में उत्तर पुस्तिकाएं भेजकर मूल्यांकन होगा।
संजय सक्सेना, डीपीसी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो