scriptसेना नायक पर हमला कर बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व रुपए लूटे | Raiders looted bike, mobile and rupees by attacking army hero | Patrika News

सेना नायक पर हमला कर बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व रुपए लूटे

locationरीवाPublished: May 03, 2019 09:45:42 pm

Submitted by:

Mahesh Singh

रीवा जिले के गुढ़ थाने के मोहनिया घाटी में दिया वारदात को अंजाम, वैवाहिक आयोजन से लौट रहे थे

Raiders looted bike, mobile and rupees by attacking army hero

Raiders looted bike, mobile and rupees by attacking army hero

रीवा. सेना के नायक पर देर रात बदमाशों ने हमला कर उनको लूट लिया। सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े पीडि़त को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताए जा रहे है। रायपुर कर्चुलियान थाने के रामनई निवासी शेषमणि वर्मा पिता रामनिहोर (55) सेना में नायक के पद पर पदस्थ है। गुरुवार की रात वे वैवाहिक आयोजन में शामिल होने के लिए रामपुर नैकिन थाने के ममदर गांव गए हुए थे।
देररात वे वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे मोहनिया घाटी के ऊपर पहुंचे तभी उनकी गाड़ी पंचर हो गई। शेषमणि वर्मा अपनी गाड़ी को धक्क देकर ला रहे थे। रात करीब एक बजे जैसे ही वे मोहनिया घाटी के नीचे पहुंचे तभी पीछे से बदमाशों ने उनके सिर पर राड से हमला कर दिया। हमला होते ही वे गिर पड़ेे और अचेत हो गए। इस दौरान बदमाश उनके पास रखा मोबाइल, 6 हजार रुपए नगद व उनकी बाइक लेकर चंपत हो गए।
देररात स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे पड़े देखा जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया। शेषमणि की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना में शामिल बदमाश ट्रेस नहीं हुए है। पुलिस ने स्थानीय बदमाशों का घटना में हांथ होने की आशंका जता रही है जिनकी तलाश में हर संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो