घटना मऊगंज थाना क्षेत्र की बताइ्र्र जा रही है। यहां रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को घर में अकेले थी। सुबह माता-पिता किसी काम से बाहर चले गए थे। उनके जाते ही आरोपी राकेश साकेत पिता श्रीलाल निवासी ढढऩी टर्रा टोला थाना मऊगंज अंदर घुस आया। उसने कमरे के अंदर किशोरी से बलात्कार किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शाम करीब चार बजे जब परिजन वापस लौटकर आए तो वह अचेत हालत में पड़ी थी। छोटे भाई ने घटना की जानकारी उनको दी जिसे सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
तत्काल वे बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक पीडि़ता के बयान दर्ज नहीं हो पाए है। पुलिस संजय गांधी अस्पताल में उसके बयान दर्ज करवायेगी जिसके बाद ही पूरी घटना सामने आयेगी। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी परिजनों के जाते ही घर में घुस आया था। उस समय बच्चा अंदर ही खेल रहा था तो उसे डरा धमकाकर बाहर निकाल दिया। बाद में वह किशोरी को कमरे के अंदर ले गया जहां उसने पीडि़ता के साथ यह दरिंदगी की। बाद में घर से भाग गया। जब भाई कमरे में गया तो किशोरी अचेत हालत में पड़ी थी।
एक किशोरी अचेत हालत में मिली थी जिसके साथ बलात्कार की बात सामने आ रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता के बयान दर्ज करवाये जायेंगे। बयान में जो तथ्य सामने आयेंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी। आरोपी की तलाश में हर संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।
शिवकुमार वर्मा, एएसपी मऊगंज