script

किशोरी से बलात्कार, हालत बिगडऩे पर खुला मामला

locationरीवाPublished: Apr 23, 2019 02:29:14 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

patrika

Rape

रीवा. शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने बलात्कार किया है। किशोरी की हालत बिगडऩे पर घटना का खुलासा हुआ जिस पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पीडि़ता की हालत खराब है। मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी दरिंदगी का शिकार हुई है। 15 अप्रैल को किशोरी शौच के लिए गई थी तभी उसे गांव का ही एक युवक मिला। वह किशोरी का मुंह दबाकर उसे सूनसान स्थान में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। उसने किशोरी को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी किशोरी घर आ गई और घटना की जानकारी परिजनों को देने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाई। घटना की शिकार किशोरी की तबियत दो दिन पूर्व खराब हो गई। जब उसे परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये तो चिकित्सकों ने उससे बीमारी के संबंध में पूंछा। किशोरी ने घटना की जानकारी चिकित्सकों को दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची किशोरी ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर में दबिश दी थी लेकिन वह फरार था।

ट्रेंडिंग वीडियो