script

घर छोडऩे के बहाने महिला को दी लिफ्ट और रास्ते में की दरिंदगी

locationरीवाPublished: May 18, 2019 01:27:32 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

जवा थाने के भनिगवां जंगल में हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार

Gang Rap

Gang Rap

रीवा. लिफ्ट के बहाने महिला को जंगल में ले जाकर युवक ने बलात्कार किया है। बदहवास महिला ने थाने पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना जवा थाने के भनिगवां जंगल की है। पनवार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला गुरुवार को अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। वह जवा पहुंची जहां से वाहन न मिलने पर वह पैदल ही जा रही थी। उसी दौरान महिला के गांव का युवक मिल गया। उसने महिला को घर तक छोडऩे के लिए कहा जिससे महिला, युवक के साथ बाइक में बैठ गई। वह महिला को रास्ते में पडऩे वाली भनिगवां जंगल में ले गया और गाड़ी रोक दी। आरोपी के नापाक इरादों से बेखबर महिला भी उसके साथ चल दी। युवक उसे सूनसान जंगल में ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान पीडि़ता ने उसे रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। बदहवास महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को भी घर में दबिश देकर हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी नंदलाल धुर्वे ने बताया कि महिला रिश्तेदारी में जा रही थी और लिफ्ट देने के बहाने उसने यह कांड किया है। उसको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। वहीं पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो