scriptदुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने आग लगा कर जान देने की कोशिश की | Rape victim minor tried to die by setting fire | Patrika News

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने आग लगा कर जान देने की कोशिश की

locationरीवाPublished: Oct 10, 2020 04:45:40 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– अस्पताल में जूझ रही जीवन और मौत से

नाबाालिग किशोरी से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

नाबाालिग किशोरी से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

रीवा. दुष्कर्म पीड़ित ने शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी पीडित की चीख पर लोग जुटे और किसी तरह आग को बुझाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो जीवन व मौत के बीच संघर्षरत है। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 अक्टूबर की है। परिजन जब रिश्तेदार के यहां गए थे, तभी किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीओपी डभौरा डीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी एवं पीड़ि‍ता दोनों ही नाबालिग हैं। इलाज के लिए नाबालिग किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।
घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी एवं पीड़ित दोनों नाबालिग हैं, ऐसे में उनका नाम नहीं दिया जा सकता, मामले की जांच की जा रही है। राकेश कुमार सिंह, एसपी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो