script

रीवा सर्किट हाउस गैंगरेप कांड : दरिंदगी के आरोपी महंत के मकान पर चला बुल्डोजर, कोर्ट में पब्लिक ने पीटा

locationरीवाPublished: Apr 01, 2022 01:12:05 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

सीएम के निर्देश पर प्रशासन ने की कार्रवाई, दूसरे आरोपी का भी कच्चा मकान गिराया, पुलिस को मिली दो दिन की रिमांड

Rewa Circuit House gang rape case: Police got two days remand

Rewa Circuit House gang rape case: Police got two days remand

रीवा . रीवा शहर के वीवीआइपी सर्किट हाउस में गैंगरेप करने वाले महंत सीताराम दास के गुढ़ थाना क्षेत्र के गुढ़वा स्थित घर को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। वहीं, आरोपी महंत का शहर में पैदल मार्च निकालकर कोर्ट में पेश किया तो लोगों के विरोध के चलते तनाव के हालात बन गए। लोगों ने घेरकर पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस ने जल्दी ही स्थिति को संभाल लिया। कोर्ट से पुलिस को दो दिन की महंत की रिमांड मिल गई है।
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवर दिखाए थे और प्रशासन को फ्री हैंड दे दिया था। दूसरे ही दिन प्रशासनिक अमला दोनों आरोपियों महंत सीताराम दास और विनोद पाण्डेय के गांव पहुंच गया। महंत का गुढ़वा गांव में पैतृक संपत्ति है, यहीं बने मकान को ढहा दिया गया। वहीं दूसरी टीम विनोद पाण्डेय के अकौरी-नईगढ़ी स्थित कच्चे मकान को भी गिरा दिया। बताया गया है कि इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए कुछ लोग इस तर्क के साथ सामने आए कि आरोपी का घर से संबंध नहीं है, लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।

कोर्ट में पेश करने के दौरान हंगामा
किशोरी के साथ हुए गैंगरेप के आरोपी महंत सीताराम दास को बुधवार को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को उसे रीवा लाकर विनोद पाण्डेय के साथ कोर्ट में पेश करने से पहले शहर में पैदल मार्च निकाला। लेकिन कोर्ट में पहुंचते ही हंगामा हो गया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने दोनों आरोपियों को घेर लिया और पिटाई की। पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर दोनों को जाली वाले हेलमेट पहनाए। पुलिस ने महंत की कस्टडी लेने का आवेदन पेश किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर दो दिन हिरासत में रखने का आदेश दे दिया।

उगलेगा राज
आरोपी महंत सीताराम दास 24 घंटे से पुलिस हिरासत में है, लेकिन उसके बयान के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महंत की दो दिन की रिमांड मिली है, इससे पूछतांछ में घटना का राज खुलने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो