scriptपश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी, लुढ़का पारा | Rewa Current Weather Relieving people after light rain | Patrika News

पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी, लुढ़का पारा

locationरीवाPublished: May 12, 2019 12:59:53 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

गर्मी से झुलस रहे लोगों को हल्की बारिश से मिली राहत

Rewa Current Weather Relieving people after light rain

Rewa Current Weather Relieving people after light rain

रीवा. मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। एक सप्ताह से झुलसा रही भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली है। सुबह से मौसम का मिजाज बदला – बदला नजर आया। दिन चढऩे के साथ ही आसमान पर छाए बादल घने होते गए। थोड़े समय के लिए दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन सामान्यत: पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 0.4 मिमी. बारिश हुई है। जिससे मौसम नम हुआ और गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

बादल एवं बारिश से जहां लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली वहीं अधिकतम तापमान भी कम हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में 15 मई तक इसी तरह मौसम बने रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे हल्की बारिश भी हो सकती है। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि, रीवा तथा इसके आस – पास के क्षेत्रों में आगामी दिनों हल्के बादल की संभावना है।

हवा 12 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

तापमान में आएगी गिरावट
आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। 12 मई को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 39 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। 22 डिग्री पहुंच गया है। आसमान में बादल छाने एवं हल्की बारिश की वजह से आद्रता भी बढ़ेगी। इस हफ्ते आद्रता अधिकतम 22 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को आद्रता 16 से बढ़कर 21 फीसदी पहुंच जाएगी। 15 मई तक 22 फीसदी पहुंचने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो