scriptबड़ी खबर : भाजपा से जनार्दन भारी मतों से जीते, कार्यालय में जश्न | Rewa election 2019 winner | Patrika News

बड़ी खबर : भाजपा से जनार्दन भारी मतों से जीते, कार्यालय में जश्न

locationरीवाPublished: May 23, 2019 10:08:50 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

मतगणना शुरू होने के साथ ही जैसी ही लोगों को भाजपा के बढ़त की जानकारी मिली, कार्यकर्ताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया

Rewa election 2019 winner

Rewa election 2019 winner

रीवा . रीवा लोकसभा से 310250 मतों से भाजपा के जनार्दन जीते, भारी बहुमत के साथ जीत पर देररात तक उनको बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। मतगणना शुरू होने के साथ ही जैसी ही लोगों को भाजपा के बढ़त की जानकारी मिली, कार्यकर्ताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया था। जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं समाज के लोग उनके घर एवं भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद को बधाई दी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तसव के साथ ही त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामलाल द्विवेदी उनके घर पहुंचे और शानदार जीत के लिए बधाई दी। इनके अलावा सभी विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी जनार्दन से मिलकर उनको जीत की शुभकामनाएं दी। सभी विधायकों, महापौर सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने इस जीत पर जनता का आभार ज्ञापित किया है। देर शाम तक भाजपा कार्यालय और सिविल लाइन स्थित सांसद के आवास पर जश्न का माहौल रहा, जमकर पटाखे फूटे और मिठाइयां बांटी।
व्यापारियों ने बांटी मिठाई
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ जिला इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीरेंद्र रॉय व जिला सह.संयोजक अनंत कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता ने भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। व्यापारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान व्यापारियों में राजेश गुप्ता, कैलाश सोनी, हरिश्चंद्र गुप्ता, धीरज गुप्ता, राम प्रसाद गुप्ता, रामजी सोनी, माखन लाल ढारिया, संजय सोनी सहित सैकड़ों शहर के व्यापारी शामिल रहे।
Rewa election 2019 winner
patrika IMAGE CREDIT: patrika
जनार्दन ने जताया आभार
भाजपा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा ने सबसे जिले की आम जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनता ही सबसे प्रमुख है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं निष्ठा के दमपर ही वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके बाद सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। कहा कि मोदी सिर्फ मोदी के प्रयास से जीत मिली। इसके साथ ही जनार्दन ने कहा कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी पांच प्रतिशत आभार जताना चाहते हैं। उनका सहयोग इस जीत में है।
चक्रवार गणना
पहला राउंड
भाजपा 31564
कांग्रेस 15325
बसपा 5552

दूसरा राउंड
भाजपा 63040
कांग्रेस 29953
बसपा 16728

तीसरा राउंड
भाजपा 95764
कांग्रेस 45551
बसपा 16728

चौथा राउंड
भाजपा 128897
कांग्रेस 60197
बसपा 21537

5वां राउंड
भाजपा 159791
कांग्रेस 74827
बसपा 26556
6वां राउंड
भाजपा 189728
कांग्रेस 88274
बसपा 31701

7वां राउंड
भाजपा 2,22,425
कांग्रेस 101079
बसपा 37257

8वां राउंड
भाजपा 2,53,345
कांग्रेस 1,18,252
बसपा 42926

9वां राउंड
भाजपा 2,84,820
कांग्रेस 1,32,810
बसपा 48587

10वां राउंड
भाजपा 2,84,820
कांग्रेस 1,32,810
बसपा 139587
11वां राउंड
भाजपा 3,49,244
कांग्रेस 1,63,228
बसपा 57737

12वां राउंड
भाजपा 3,83,315
कांग्रेस 1,78,997
बसपा 62124

13वां राउंड
भाजपा 417073
कांग्रेस 192429
बसपा 67300

14वां राउंड
भाजपा 448311
कांग्रेस 260384
बसपा 72428

15वां राउंड
भाजपा 482878
कांग्रेस 260384
बसपा 76921
16वां राउंड
भाजपा 514716
कांग्रेस 239089
बसपा 82199

17 वां राउंड
भाजपा 544850
कांग्रेस 254639
बसपा 86883

18 वां राउंड
भाजपा 565894
कांग्रेस 263398
बसपा 89113

19वां राउंड

भाजपा 575139
कांग्रेस 268214
बसपा 90373

20वां राउंड
भाजपा 580399
कांग्रेस 270392
बसपा 90965

21 वां राउंड

भाजपा 580769
कांग्रेस 270519
बसपा 91012

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो