scriptराज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में सदभावना पर दिवस सद्भावना दौड़ आयोजित की गई | rewa Goodwill race started from TRS College in rewa | Patrika News

राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में सदभावना पर दिवस सद्भावना दौड़ आयोजित की गई

locationरीवाPublished: Aug 20, 2019 06:00:11 pm

Submitted by:

ranjeev gupta

रीवा. राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में सदभावना दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिन आज 20 अगस्त को जिले भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में सद्भावना दौड़ आयोजित की गई। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य ने बताया कि सद्भावना दौड़ टीआरएस कॉलेज से शुरू हुई।

rewa

rewa Goodwill race started from TRS College in rewa

रीवा. राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में सदभावना दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिन आज 20 अगस्त को जिले भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में सद्भावना दौड़ आयोजित की गई। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य ने बताया कि सद्भावना दौड़ टीआरएस कॉलेज से शुरू हुई।
इस दौड़ का शुभारंभ कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगु द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यह दौड़ कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, स्वागत भवन से अमहिया रोड होते हुए सिरमौर चौराहे में स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा के पास समाप्त हुई एवं राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौड़ में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू एवं कांग्रेस महिला कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेश शाक्य सहित स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थी, खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो