scriptपूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और बहू दोनों चुनाव हार गए | rewa mp election result 2018 live updates | Patrika News
रीवा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और बहू दोनों चुनाव हार गए

सिरमौर से कांग्रेस के स्व. श्रीनिवास तिवारी की बहू अरुणा विवेक तिवारी भाजपा के दिव्यराज सिंह से चुनाव हार गईं। वहीं गुढ़ से स्व. तिवारी के पुत्र सुंदरलाल तिवारी बीजेपी के नागेेन्द्र सिंह से चुनाव हार गए

रीवाDec 12, 2018 / 01:57 am

Vedmani Dwivedi

rewa mp election result 2018 live updates

rewa mp election result 2018 live updates

रीवा. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी के बेटे और नाती दोनों चुनाव हार गए हैं। सिरमौर से कांग्रेस के स्व. श्रीनिवास तिवारी की बहू अरुणा विवेक तिवारी भाजपा के दिव्यराज सिंह से चुनाव हार गईं। वहीं गुढ़ से स्व. तिवारी के पुत्र सुंदरलाल तिवारी बीजेपी के नागेेन्द्र सिंह से चुनाव हार गए। सुंदरलाल तीसरे स्थान पर रहे।

दोपहर के बाद उम्मीद घटी
सुबह मतगणना शुरू होने के समय सुंदरलाल तिवारी आगे चल रहे थे। लेकिन, दोपहर होते – होते काफी पिछड़ गए। भाजपा के नागेन्द्र सिंह एक बार बढ़त बनाने के बाद लगातार बढ़त बनाए रखा। सिरमौर से कांग्रेस के अरुणा विवेक तिवारी मतगणना शुरू के साथ ही भाजपा के दिव्यराज सिंह से पीछे रहीं।


गुढ़ विधानसभा
भाजपा – नागेन्द्र सिंह – ४२५६९
कांगे्रस – सुंदरलाल तिवारी – ३२७३५

सिरमौर
भाजपा – दिव्यराज सिंह – ४९४४३
कांग्रेस – अरुणाविवेक तिवारी – ३६०४२

विधायक रहे हैं सुंदरलाल
सुंदरलाल तिवारी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के नागेन्द्र सिंह को पराजित कर दिया था। वे गुढ़ से विधायक रहे हैं। वे रीवा से सांसद भी रह चुके हैं।

Home / Rewa / पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और बहू दोनों चुनाव हार गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो