हम तो पिछड़ेपन की लड़ाई ही लड़ रहे
सवर्ण वर्ग के गरीबों को १० प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर सांसद पटेल ने कहा कि हम तो वर्षों से सामाजिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन की लड़ाई ही लड़ रहे हैं। सवर्ण गरीबों को आरक्षण की मांग लेकर धरना भी दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस आरक्षण की व्यवस्था को केवल राजनीतिक नजरिए से देख रही है। कांग्रेस ने शुरू से ही कहा है कि वह गरीबों और कमजोरों के साथ है। कांग्रेस ने कभी राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के कार्य नहीं किए। भाजपा की नीतियों को जनता समझ चुकी है, अब तो लोग उन घोषणाओं पर जवाब मांगेंगे जिनके दम पर केन्द्र में सरकार बनी है।