scriptभारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौैत, एक घायल | road accident | Patrika News

भारी वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौैत, एक घायल

locationरीवाPublished: Jul 18, 2019 01:11:50 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

देवलोंद थाने के बैरिहाई के समीप हुआ हादसा, चालक फरार
 

jaisalmer news

Death of son in road accident

रीवा. अनियंत्रित वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दमतोड़ दिया, वहीं दूसरे की हालत अभी भी नाजुक बनी है। घटना देवलोंद थाने के बैरिहाई की है। जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र सिंह पिता रामावतार निवासी दुर्गापुर थाना देवलोंद 16 जुलाई की रात जवाहर सिंह के साथ बाइक से घर जा रहा था। देररात करीब दो बजे देवलोंद थाने के बैरिहाई गांव के समीप बाइक को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घटना के समय आसपास कोई नहीं था जिससे आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भर्ती धीरेन्द्र की मंगलवार रात अस्पताल में मौत हो गई।
करंट में फंसकर युवक की मौत
करंट में फंसकर युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। गोविन्दगढ़ थाने के गहिरा निवासी सुभाष पटेल की दिमागी हालत खराब थी। वह अक्सर घर से बिना बताए चला जाता था और कुछ दिन बाद वापस आ जाता था। 16 जुलाई को सतना के कोलगवां थाना अंतर्गत सीताराम पेट्रोल पंप गहरा नाला के समीप घूम रहा था जहां पर ट्रांसफार्मर था और वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने उसे करंट से मुक्त कराया। बुरी तरह झुलसे युवक को सतना जिला अस्पताल से संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जहां मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो