script

रात 12 बजे तेज रोशनी के कारण भिड़ गए दो बाइक सवार, जब लोग मदद के लिए पहुंचे तब तक हो गई थी देर

locationरीवाPublished: Nov 10, 2017 06:39:55 pm

Submitted by:

suresh mishra

दो बाइकों की टक्कर, युवक मृत, मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची, एक घायल को लाया गया अस्पताल

Road accident one young man death in Rewa madhya pradesh

Road accident one young man death in Rewa madhya pradesh

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत मऊगंज थाना क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। बताया गया कि गुरुवार की रात दो बाइकों की भीषण टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद राहगीरों ने आनन-फानन में घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का शव मर्चुरी में रखा दिया गया। घटना मऊगंज थाने के पतियारी अमोखर गांव में हुई।
अतुल की मौके पर मौत
मऊगंज थाने के देवरी शिवमंगल सिंह निवासी अतुल पटेल गुरुवार की रात बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। रात करीब 12 बजे वह जैसे ही पतियारी गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। इस दौरान अतुल पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दूसरा बाइक सवार गंभीर
जबकि दूसरी बाइक में सवार यासीन मोहम्मद निवासी नरैनी थाना मऊगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खून से लथपथ हालत में पड़े युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शौच के लिए गया युवक नहर में डूबा
शौच के लिए नहर में गया युवक पैर फिसलने से गिर गया। पानी में डूबे युवक का पांच घंटे बाद शव बरामद हुआ। घटना सिटी कोतवाली थाने के रतहरी गांव की है। रोहित विश्वकर्मा 28 वर्ष शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे नहर में शौच के लिए गया। इस दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह नहर के अथाह जल में समा गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन युवक का पता नहीं चला।
युवक को ढूंढने के लिए सर्च आपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर व वोट की मदद से युवक को ढूंढने के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया। लगातार पांच घंटों तक मशक्कत करने के बाद युवक का शव घटना से कुछ दूरी पर उतरा आया। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को बाहर निकलवाया जिसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो