scriptनहीं रुक रही लापरवाही: खाद्यान्न के लिए बुलाकर सेल्समैन गायब, घंटों इंतजार में बैठे रह गए हितग्राही | Salesmen disappeared calling food, beneficiaries left sitting for hour | Patrika News

नहीं रुक रही लापरवाही: खाद्यान्न के लिए बुलाकर सेल्समैन गायब, घंटों इंतजार में बैठे रह गए हितग्राही

locationरीवाPublished: Apr 18, 2020 10:27:04 pm

Submitted by:

Anil singh kushwah

शहर के वार्ड 26 का मामला: अधिकारियों से शिकायत

food corporation of india will provide wheat to flour mills

लॉकडाउन की मायूसी में एफसीआइ ने खोले गोदाम, आटा मिलों को अनाज वितरण शुरू

रीवा. शहर में राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण को लेकर मनमानी सामने आ रही है। वार्ड-26 में सेल्समैन की ओर से एक दिन पहले स्थानीय लोगों को सूचना दी गई थी कि सुबह आठ बजे से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को खाद्यान्न की आवश्यकता भी है, इसलिए हर कोई अपनी बारी पहले आने का इंतजार करता रहा। कोरोना संक्रमण के चलते सड़क के दोनों हिस्सों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने दूर-दूर बैठे रहे। समय बढ़ता गया लेकिन सेल्समैन नहीं आया।
लोगों ने जताई नाराजगी
दोपहर 12 बजे खाद्यान्न के लिए आए लोगों का सब्र टूटने लगा। निवर्तमान पार्षद देविका त्रिपाठी को सूचना दी गई तो वह भी पहुंची और लोगों की समस्याओं को सुना। कांग्रेस नेता स्वतंत्र शर्मा ने सेल्समैन की मनमानी की शिकायत नगर निगम और खाद्य विभाग के अधिकारियों की और बताया कि लोग कड़ी धूप में इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों की फटकार के बाद सेल्समैन ने शाम को दुकान खोलने को कहा। करीब आधा सैकड़ा लोगों को सायं खाद्यान्न दिया गया है, जबकि बड़ी संख्या में लोग इंतजार ही करते रह गए।
नि:शुल्क राशन के लिए दी गई है पर्ची
नगर निगम ने शहर के हर वार्ड में लोगों को पांच-पांच किलो नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने के लिए पर्ची वितरित की है। जिसके चलते शहर के सभी वार्डों में इसी तरह लोगों की भीड़ जमा होती है। इसके पहले दूसरे वार्डों में लोगों ने सेल्समैन की मनमानी के चलते नाराजगी भी जाहिर की थी। वार्ड पांच के राहुल मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते लोगों को राहत दी गई है लेकिन सेल्समैनों की मनमानी के चलते सब भटक रहे हैं। इसी तरह उनके वार्ड में भी समस्या है, कुछ चिह्नित लोगों से मिलकर कालाबाजारी का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर से भी शिकायत की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो