scriptसंत निरंकारी मिशन ने रीवा में कुछ इस तरह मनाई बाबा हरदेव सिंह की जयंती | Sant Nirankari Mission celebrated Baba Hardev Singh'anniversary rewa | Patrika News

संत निरंकारी मिशन ने रीवा में कुछ इस तरह मनाई बाबा हरदेव सिंह की जयंती

locationरीवाPublished: Feb 24, 2020 12:53:50 pm

Submitted by:

Lokmani shukla

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की ६६वीं जंयती में सुबह संजय अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान गांधी मेमोरियल चिकित्सालय, नर्सिंग गल्र्स छात्रावास के समाने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

 Sant Nirankari Mission celebrated Baba Hardev Singh's birth anniversary in Rewa in this way

Sant Nirankari Mission celebrated Baba Hardev Singh’s birth anniversary in Rewa in this way

रीवा। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की ६६वीं जंयती में सुबह संजय अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया है। इस दौरान गांधी मेमोरियल चिकित्सालय, नर्सिंग गल्र्स छात्रावास के समाने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस सफाई अभियान में 200 से अधिक निरंकारी सेवादल के लोग शामिल हुए।
निरंकारी मिशन की जिला संयोजिका राजकुमार काकवानी ने बताया कि बाबा हददेव सिंह ने वचनों में कहा था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों ही हमारे लिए हानिकारक है। यही कारण है कि उनके जंयती पर प्रतिवर्ष स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। साथही पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक अस्पताल परिसर की सड़क व आसपास क्षेत्र में फैली गंदगी को एकत्र किया। इसमें चिकित्सालय के डीन डॉ. एपीएस गहरवार, अधीक्षक पीके लटखटिया ने भी सहयोग प्रदान किया। इसके उपरांत शाम को चोहरटा स्थित सत्संग भवन में बाबा हरदेव सिंह की शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान बड़ी में आसपास क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो