बच्चों को स्कूल लेकर जा रहा था वाहन
घटना से घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा मनगवां बाईपास ओवरब्रिज के नीचे हुआ। चिल्ड्रेन ऐकेडमी विद्यालय मनगवां का वाहन प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। वाहन जैसे ही ओवरब्रिज के नीचे पहुंचा तभी बाईपास जाने के लिए मुड़ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद जीप में फंसे रोते बिखलते बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। घायल अवस्था में बच्चे एम्बुलेंस बुलवाकर बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया। दो बच्चों की हालत नाजुक थी जिन्हें संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक और बस को जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।