घर के सामने टहल रही थी महिला
हमेशा की तरह बदमाश मौके से फरार हो गए और पुलिस के हांथ उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना समान थाने के नेहरु नगर की है। किरण सिंह पति बादल सिंह सांयकाल घर के सामने टहल रही थी। उसी दौरान स्कूटी में सवार होकर दो की संख्या में बदमाश पहुंचे और उन्होंने महिला के सामने गाड़ी लगा दी। उनके नापाक इरादों से बेखबर महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाशों ने झपट्टा मारा और उनके गले से चेन खींच ली। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वे स्कूटी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाश दो की संख्या में थे और अपना चेहरा ढके हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात में उसी गिरोह का हांथ होने की आशंका जताई जा रही है जो सिलसिलेवार तरीके से शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जल्द उनको गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।

आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम
बदमाश चेन स्नेचिंग की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके है। अकेले समान थाना क्षेत्र में पांच घटनाएं हो चुकी है। इसके अतिरिक्त बिछिया में दो, समान व गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में एक-एक घटना हुई है। बदमाश ज्यादातर वारदातों को अंावासीय कालोनी में अंजाम दे रहे है। अमहिया मोहल्ले में घर के अंदर घुसकर एक महिला के गले से चेन खींचकर भाग गए थे। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।