script

मूर्तिकला में सिंगरौली के सुनील ने जापान में लहराया परचम, प्राप्त किया प्रथम स्थान

locationरीवाPublished: Feb 22, 2019 10:56:09 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

जापान के नायरो शहर में हुई प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, बर्फ की 12 फीट ऊंची भगवान विष्णु के वाराह अवतार की मूर्ति बनाई

Sculpture competition found first place

Sculpture competition found first place

सिंगरौली. जिले के होनहार सुनील कुमार कुशवाहा व उनकी टीम ने जापान में आयोजित बर्फ की मूर्तिकला प्रतियोगिता में परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छह फरवरी से नौ फरवरी के बीच जापान के नायरो शहर में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया।
ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया
इसमें जिले के भरूहा गांव निवासी फाइन आर्ट के छात्र सुनील की टीम में उत्तर प्रदेश के लखीमपुरखीरी जिले से रजनीश वर्मा व बिहार के भभुआ से रवि प्रकाश भी शामिल रहे। इन होनहारों ने बर्फ की १२ फीट ऊंची भगवान विष्णु के वाराह अवतार की ऐसी मूर्ति बनाई, जिसके आगे अन्य प्रतियोगी टीमों की मूर्ति टिक नहीं सकी। टीम इंडिया अभ्युदय नाम की टीम में शामिल सुनील व उनके साथियों की ओर से बनाई गई मूर्ति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए टीम को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि टीम इंडिया इससे पहले यूएसए में 2017 में आयोजित 27वीं व 2018 में आयोजित 28वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी है। टीम में शामिल कलाकारों ने 2017 व 2018 में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ष 2017 की प्रतियोगिता में स्प्रीट अवार्ड से नवाजा गया था। दिल्ली में कार्यरत विश्व समन्वय संघ ने कलाकरों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आर्थिक रूप से सहयोग किया है।
चाइना की प्रतियोगिता में चौथा स्थान
चीन में होने वाली बर्फ की मूर्तिकला से संबंधित प्रतियोगिता में टीम इंडिया अभ्युदय ने चौथा प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता जापान की प्रतियोगिता से पहले जनवरी में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में टीम ने बर्फ से भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की मूर्ति बनाई। इसी प्रतियोगिता में दो अन्य बर्फ की प्रतियोगिताओं में टीम को एक्सीलेंट अवार्ड मिला है।

ट्रेंडिंग वीडियो