scriptभाजपा के सीनियर नेता रमाकांत तिवारी का निधन, उमा सरकार में बने थे मंत्री, 4 बार रहे विधायक | senior bjp leader ramakant tiwari dies | Patrika News

भाजपा के सीनियर नेता रमाकांत तिवारी का निधन, उमा सरकार में बने थे मंत्री, 4 बार रहे विधायक

locationरीवाPublished: Sep 18, 2020 08:53:08 am

Submitted by:

Pawan Tiwari

उमा भारती के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पशुपालन मंत्री थे।

भाजपा के सीनियर नेता रमाकांत तिवारी का निधन, उमा सरकार में बने थे मंत्री, 4 बार रहे विधायक

भाजपा के सीनियर नेता रमाकांत तिवारी का निधन, उमा सरकार में बने थे मंत्री, 4 बार रहे विधायक

रीवा. मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रमाकांत तिवारी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। रमाकांत तिवारी अपने राजनीतिक जीवन में चार बार त्योंथर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वह उमा भारती के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पशुपालन मंत्री थे।
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक प्रकट किया है। वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय रमाकांत तिवारी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! ईश्वर उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे!
https://twitter.com/vdsharmabjp/status/1306619812760580096?ref_src=twsrc%5Etfw
चार बार विधायक रहे
रमाकांत तिवारी रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे। 2003 में जब उमा भारती मध्यप्रदेश की सीएम थे उस समय रमाकांत तिवारी को मंत्री बनाया गया था। 2013 में वो विधानसभा चुनाव जीतकर चौथी बार विधायक बने थे लेकिन उम्र के कारण 2018 में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। रमाकांत तिवारी ने 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार को 7 हजार वोटों से हराया था।
लंबे समय से थे बीमार
रमाकांत तिवारी विंध्य की राजनीति का बड़ा नाम थे। हालांकि वो लंबे समय से बीमार थे जिस कारण से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। रमाकांत तिवारी के निधन के बाद जिले में शोक की लहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो