scriptखेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, जानिए क्या थी वजह | Sensation on finding a dead body of a woman in the field | Patrika News

खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, जानिए क्या थी वजह

locationरीवाPublished: Aug 24, 2019 08:57:37 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

रायपुर कर्चुलियान थाने के चोरगढ़ी में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

Sensation on finding a dead body of a woman in the field

Sensation on finding a dead body of a woman in the field

रीवा। लापता महिला का खेत में शव मिलने सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। महिला का पुत्र व बहू से विवाद होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घटना रायपुर कर्चुलियान थाने के चोरगढ़ी की है।
शाम को घर से निकली थी महिला
फूलझरिया देवी पटेल पति स्व. रामसुमिरन पटेल (६०) गुरुवार की सांयकाल करीब 6 बजे घर से निकली थी जिसके बाद लापता हो गई। पूरी रात महिला वापस लौटकर नहीं आई। सुबह स्थानीय लोग जब खेतों में काम करने जा रहे थे तो उन्होंने महिला का शव पड़ा देखा। घटना से पूरे गांव में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। महिला के शरीर में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और न ही घटनास्थल पर आत्महत्या के निशान मिले है। समीप ही उसका पर्स व चप्पल पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्ट्या मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।
पुत्र व बहू से विवाद पर घर से निकली थी महिला
महिला का गुरुवार को अपने पुत्र व बहू से घरेलू बात पर विवाद हो गया था। विवाद के कारण नाराज होकर महिला घर निकली थी और फिर लापता हो गई। रात में परिजनों ने उनको ढूंढने का प्रयास भी किया लेकिन पता नहीं चला। पुत्र व बहू से विवाद किस बात को लेकर हुआ था इसका पता नहीं चल पाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो