नईगढ़ी थाने के जुड़मनिया गांव में घटना
महिला अपने रिश्तेदार के घर जुड़मनिया आई थी और तीन दिन पूर्व वहां से लापता हुई थी। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए जिन्होंने शव की पहचान की। सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला का शव खंडहर मकान में लगे बिजली के तार के सहारे लटक रहा था। शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया था जिससे तीन दिन पूर्व ही महिला की मौत की जानकारी पुलिस दे रही है। प्रथम दृष्ट्यिा आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

ससुराल में सप्ताहभर पूर्व हुई थी मारपीट
महिला की शादी सालभर पूर्व हुई थी और उसका मायका गुढ़ में था। उक्त महिला के साथ सप्ताहभर पूर्व ससुराल में मारपीट हुई थी जिस पर वह रिश्तेदार के घर जुड़मनिया आ गई थी। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला को ससुराल वाले आए दिन प्रताडि़त कर रहे थे। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।