scriptएक-एक कर तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ कर फैलाई सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला | Sense of spreading one by one to three vehicles, know what is the whol | Patrika News

एक-एक कर तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ कर फैलाई सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला

locationरीवाPublished: Jul 19, 2019 08:55:36 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

बेखौफ बदमाशों के कारनामें से दहशत में हैं लोग, समान थाने के अरुण नगर में दिया वारदात को अंजाम

car

Sense of spreading one by one to three vehicles, know what is the whol

रीवा। शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने गुरुवार की रात घर के बाहर खड़ी गाडिय़ों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बदमाश एक-एक कर तीन गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए। बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। घटना समान थाने के अरुण नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। यहां रहने वाले लोगों ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार की रात भी अपने फोरव्हीलर वाहन घर के बाहर खड़ा किए थे।
रात 12 के बाद हुई घटना
रात करीब 12 बजे तक परिजन जाग रहे थे तब तक सबकुछ ठीक था। परिजनों के सोने के बाद वाहनों को बदमाशों ने निशाना बनाया और पत्थर मारकर गाडिय़ों के कांच तोड़ डाले। तीन वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिया, लेकिन घटना की भनक किसी का नहीं लग पाई। सुबह जब गाड़ी मालिकों की नींद खुली तो गाडिय़ों के शीशे फूटे देखकर उनके होश उड़ गए। बदमाशों ने प्रदीप द्विवेदी, भगवानदास उपाध्याय व एक अन्य की गाड़ी को निशाना बनाया है। तीन गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। शरारती तत्वों का घटना में हाथ होने की आशंका जताई गई है। बताया गया है कि जिनकी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ हुई है उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
साल भर बाद फिर सक्रिय हुआ गिरोह
घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों को निशाना बनाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। करीब सालभर पूर्व तक यह गिरोह शहर में कोहराम मचाए हुए था। आएदिन शहर की पॉश कालोनियों में वाहनों में तोडफ़ोड़ कर पुलिस व वाहन मालिकों की नींद उड़ाए हुए था। करीब सालभर से भूमिगत इस गिरोह के एक बार फिर सक्रिय होने से अब वाहन मालिकों में भी दहशत का वातावरण बना हुआ है।
शिकायत की जांच जारी
गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की शिकायत मिली है। अरुण नगर में तीन गाडिय़ों के शीशे रात में किसी ने तोड़े हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसी टीवी फुटेज चेक किए जा रहे हंै। शरारती तत्वों का घटना में हाथ हो सकता है।
शशि धुर्वे, थाना प्रभारी समान
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो