इस बार बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह एक लाइन में दिखने की यह खगोलीय घटना 18 साल बाद 24 जून को देखने को मिली। इससे पहले 2004 में इस तरह की घटना हुई थीं। ये पांच ग्रह मिलकर पंच महापुरुष योग का निर्माण भी निर्माण किया।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब भी कोई ग्रह परिवर्तन करता है, फिर वह अपनी गति में परिवर्तन करके वक्री या मार्गी अथवा सूर्य के नजदीक आने से अस्त हो या दूर जाने से उदित हो या गोचर करें तो इसका प्रभाव जातकों के जीवन के साथ-साथ देश दुनिया पर पड़ना स्वाभाविक है। 24 जून को सौर मंडल के 5 दिग्गज ग्रह एक साथ एक कतार में नजर आए। यह ग्रहों का नजारा बेहद रोचक रहा। इस नजारे को देखने के लिए सूर्योदय से करीब 30 मिनट पहले आसमान के पूर्वी हिस्से में बड़े ही आसानी से देखा गया।
क्या है प्लेनेट परेड
ग्रहों के एक साथ एक ही सीध में आने की कोई परिभाषा नहीं होती। इस घटना को आम भाषा में और आम लोगों को समझाने के लिए खगोल विज्ञान ग्रह परेड या प्लेनेट परेड (planet parade 2022) शब्द का उपयोग करता है। ज्योतिष में जिसे प्लेनेट परेड की श्रेणी में रखा गया है। इन पांच ग्रहों के इस तरह से एक सीध में आने से कृषि क्षेत्र में उछाल देखने को मिल सकता है। चीनी, गुड़ और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने की संभावना रहेगी। बुध के सीधी रेखा में होने से पड़ोसी राज्यों से भारत के रिश्ते औसत रहेंगे।