scriptपुत्र ने माता-पिता को मारी गोली, गभीर हालत में एसजीएमएच रेफर | Son shoots parents, referred to SGMH in critical condition | Patrika News

पुत्र ने माता-पिता को मारी गोली, गभीर हालत में एसजीएमएच रेफर

locationरीवाPublished: Nov 16, 2021 09:07:33 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

लौर थाने के पिड़रिया सेंगर गांव में हुई घटना, दहशत में परिजन

patrika

Son shoots parents, referred to SGMH in critical condition

रीवा। घरेलू विवाद में युवक ने अपने माता-पिता पर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। एम्बुलेंस क मदद से उनको तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खून के रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटना लौर थाने के पिड़रिया गांव की है।
घर आकर विवाद कर रहा था पुत्र
अम्बिका प्रसाद पाण्डेय पिता जागेश्वर 55 वर्ष के साथ मंगलवार को पुत्र अभिषेक पाण्डेय 30 वर्ष विवाद कर रहा था। काफी देर तक उनके बीच बहस चलती रही। बाद में आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर फायर कर दिया। इस दौरान गोली के छर्रे पित सहित मां शीला पाण्डेय 50 वर्ष को भी लगे जिसमें वे भी गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर बदहवास लोग जब घर पहुंचे तो दम्पत्ति खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इस दौरान उनका पुत्र गाली-गलौज कर रहा था।
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार
घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी जिस पर एम्बुलेंस की मदद से उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
एक साल पूर्व छोड़ दी सेना की नौकरी, आए दिन गांव आकर करता था विवाद
उक्त आरोपी इससे पूर्व सेना में नौकरी करता था। उसी दौरान उसको बंदूक का लाइसेंस मिला था। वह अपने परिवार के साथ रीवा में रहता था जहां वह अक्सर गांव में आकर माता-पिता से घरेलू बात पर विवाद करता था। कई बार उनके बीच विवाद हो चुका था जिससे पूर गांव वाकिफ था। किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि घरेलू विवाद इतनी बड़ी घटना का रूप धारण कर लेगा।
जो अस्पताल लेकर आएगा उसको भी गोली मारेंगे
इस घटना के बाद आरोपी अपनी लाईसेंसी बंदूक लेकर मोटर साइकिल फरार हो गया। भागते समय उसने गांव वालों को भी धमकियां दी कि जो उनको अस्पताल लेकर आएगा उसको भी गोली मारेंगे। आरोपी की धमकी से सहमे गांव के दो लोग बड़ी हिम्मत जुटाकर उनके साथ अस्पताल आए थे। उनको आरोपी के द्वारा हमला करने का भय था।
घटना की जांच जारी
एक युवक द्वारा अपनी लाईसेंंस बंदूक से गोली चलाने की सूचना आई है जिसमें माता-पिता घायल हुए है। उनको इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
शिवकुमार वर्मा, एएसपी रीवा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो