scriptहाइवे में रफ्तार को नियंत्रित करेगी स्पीड राडार मशीन | Speed radar machine will control the speed in the highway | Patrika News

हाइवे में रफ्तार को नियंत्रित करेगी स्पीड राडार मशीन

locationरीवाPublished: Jul 26, 2021 09:33:44 pm

Submitted by:

Shivshankar pandey

पुलिस मुख्यालय ने कराई उपलब्ध, निर्धारित गति से ज्यादा रफ्तार वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

patrika

Speed radar machine will control the speed in the highway

रीवा। हाइवे में दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस मुख्यालय से यातायात थाने को मशीन उपलब्ध करायेगी जो हाइवे में वाहनों की रफ्तार जाचेंगी और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवायेगी। ऐसे वाहनों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
रफ्तार की वजह से होते हैं हादसे
हाइवे में सर्वाधिक हादसे तेज रफ्तार की वजह से होते है। हाइवे में सरपट दौडऩे वाले अचानक कोई वाहन या मवेशी के सामने आने पर दुर्घटना का शिकार हो जाते है। वाहन चालक अपने साथ दूसरे की जिंदगियों केा खतरे में डालते है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल ने यातायात थाने को स्पीड राडार मशीन उपलब्ध करवायेगी। इस मशीन का इस्तमाल पुलिस हाइवे में करेगी। मशीन वाहनों की गति को तुरंत बताता है और बाद में ऐसे वाहनों को रोककर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
हाइवे में लगेगी मशीन
मशीन को हाइवे में लगाया जायेगा और जिसमें वाहन का नम्बर भी दर्ज हो जायेगा। इसके आधा किमी आगे वाहन चेङ्क्षकंग लगाई जायेगी। जैसे ही कोई तेज गति से वाहन निकलेगा तो उसे चेकिंग करने वाले कर्मचारी लेपटाप पर देख सकेंगे और आगे उस वाहन को रोक लेंगे। शहर में इस मशीन का इस्तमाल कर फर्राटा मारने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जायेगी।

कर्मचारियों को दिया गया मशीन का प्रशिक्षण
उक्त मशीन के उपयोग के संबंध में सोमवार को यातायात थाने में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। मशीन के काम करने के तरीकों और उससे ओवर स्पीड वाहनों की जानकारी एउकत्र करने के संबंध में अवगत कराया गया। सभी कर्मचारियों को सड़क पर भी वाहनों की स्पीड की जांच कराई गई है ताकि जल्द उक्त मशीन का इस्तमाल कर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
क्या है वाहनों की स्पीड
शासन द्वारा सभी सड़कों पर वाहनों की अलग-अलग स्पीड निर्धारित की गई है। एक्सप्रेस वे पर एम 1 वर्ग वाहनों की स्पीड 120, फोरलेन सड़कोंपर 100, नगर पालिका व अन्य सड़कों पर 70, एम 2 व एम 3 वाहनों के लिए एक्सप्रेस-वे 100, फोरलेन सड़क पर 80, नगर पालिका व अन्य सड़कों पर 60, माल वाहक वाहनों के लिए एक्सप्रेस-वे व फोरलेन सड़कों पर 80, नगर पालिका व अन्य सड़कों पर 60, मोटर साइकिल एक्सप्रेस वे व फोरलेन सड़क में 80, नगर पालिका व अन्य सड़कों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित की गई है।
वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय से स्पीड राडार मशीन उपलब्ध करवाई गई है। यह मशीन तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों की जांच करेगी और उनकी रफ्तार बतायेगी। जो भी वाहन स्पीड से चलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल इसका इस्तमाल हाइवे में करने की तैयारी की जा रही है।
अखिलेश कुशवाहा, थाना प्रभारी यातायात
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो